फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Film Do Patti will release in the last week of October Kajol and Kriti Sanon will be seen together

Do Patti: काजोल और कृति सेनन की 'दो पत्ती' की रिलीज पर आया अपडेट, इस महीने दस्तक दे सकती है फिल्म

Thu, 26 Sep 2024 04:18 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Sep 2024 04:18 PM IST
सार

अभिनेत्री कृति सेनन और काजोल अभिनीत फिल्म 'दो पत्ती' का दर्शकों को इंतजार है। इस फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। फिल्म ओटीटी पर अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
Film Do Patti will release in the last week of October Kajol and Kriti Sanon will be seen together
कृति सेनन- काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। दोनों अभिनेत्रियां फिल्म 'दिलवाले' में साथ नजर आईं थी, इस फिल्म के नौ साल बाद वह दोनों फिर एक साथ एक पर्दे पर दिखाई देंगी। दोनों की फिल्म 'दो पत्ती' अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में रिलीज होगी।
विज्ञापन


दो पत्ती में नजर आएंगी कृति सेनन
अभिनेत्री कृति सेनन इस साल 'क्रू' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आईं थी। अब वह ओटीटी पर शशांक चतुर्वेदी की 'दो पत्ती' में नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो फिल्म के मेकर्स काफी समय से चल रही इस फिल्म को अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में रिलीज कर सकते हैं।
विज्ञापन

Divya Dutta: एयरपोर्ट पर खराब अनुभव से गुजरीं दिव्या दत्ता, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर छलका दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल रिलीज की हुई थी घोषणा
दो पत्ती पिछले साल 2023 दिसंबर में रिलीज किए जाने की घोषणा मेकर्स ने की थी। इस पोस्टर में काजोल, कृति सेनन को पोस्ट में देखा गया था। दो पत्ती टीजर में कृति सेनन एक कॉप के किरदार में नजर आ रही हैं। काजोल ने पहली बार किसी फिल्म में कॉप का किरदार निभाया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


Vikram-Suriya: 21 साल बाद फिर पर्दे पर साथ दिखेंगे विक्रम-सूर्या? इस निर्देशक की फिल्म में आ सकते हैं नजर

काजोल के लिए कृति ने कही थी ये बात
फिल्म 'दो पत्ती' की शूटिंग पूरी होने का एक वीडियो कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने काजोल के लिए कहा कि आपके साथ फिर से काम करने का मौका मुझे मिला, मैं इसके लिए खुद को बहुत ही खुशनसीब मानती हूं। आप इस दुनिया में बहुत ही सरल और सहज स्वभाव की महिला हैं। आपने मुझे अपना सबसे अच्छा काम करने में बहुत मदद की है, उसके लिए धन्यवाद।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)


Stree 2 OTT Release: ओटीटी पर आई श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', लेकिन जेब ढीली करके ही लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक

कृति सेनन को चुनौतीपूर्ण लगा किरदार
दो पत्ती में कृति सेनन को अपना किरदार काफी चुनौती पूर्ण लगा था। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'दो पत्ती' में आपको बहुत सारा ग्राफ, इमोशन, ड्रामा और रहस्य दिखाई देने वाला है। इस फिल्म में काम करना थोड़ा चुनौती पूर्ण रहा। हालांकि, टीम के सहयोग से हम इसे पूरा कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed