फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Divya Dutta was made to check in for a cancelled flight at the airport shared video talk about her experience

Divya Dutta: एयरपोर्ट पर खराब अनुभव से गुजरीं दिव्या दत्ता, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर छलका दर्द

Thu, 26 Sep 2024 03:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Sep 2024 03:00 PM IST
सार

दिव्या दत्ता ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपना परेशानियों से भरा अनुभव फैंस के साथ शेयर किया है। दिव्या ने बताया कि कैसे उन्हें रद्द की गई फ्लाइट के लिए चेक इन करा दिया गया। साथ ही उन्हें फ्लाइट रद्द होने का कोई मैसेज भी नहीं आया।

विज्ञापन
Divya Dutta was made to check in for a cancelled flight at the airport shared video talk about her experience
दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने एयरपोर्ट पर एक परेशानियों से भरा डरावना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया है। दिव्या दत्ता ने बताया कि उन्हें कैसे एयरपोर्ट पर पहुंच कर चेक इन करने के बाद उन्हें पता चला कि उनका विमान रद्द हो चुका है। फ्लाइट को लेकर कोई घोषणा भी नहीं की गई। न ही रद्द होने का कोई मैसेज उनके पास आया। दिव्या ने कहा कि वह एयरपोर्ट पर बहुत असुरक्षित महसूस कर रही थीं।
विज्ञापन

Stree 2 OTT Release: ओटीटी पर आई श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', लेकिन जेब ढीली करके ही लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक

विज्ञापन
दिव्या ने वीडियो शेयर कर की ये शिकायत
अभिनेत्री दिव्या दत्ता  सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एयरपोर्ट पूरी तरह से खाली नजर आ रहा है। दूर एक बेंच पर एक युवक बैठा दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दिव्या ने लिखा, 'तड़के ऐसे डरावने अनुभव के लिए धन्यवाद। मैंने एक रद्द की गई फ्लाइट के लिए चेक इन किया है। इस फ्लाइट के लिए मुझे कोई नोटिफिकेशन भी नहीं मिला है। मुझे यहां से बाहर निकलने के लिए भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है। मदद के लिए कोई स्टाफ भी मौजूद नहीं था। इस कारण मेरा शूट भी प्रभावित हुआ है, मैं बहुत बुरी तरह परेशान हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25)


OTT Release: अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए आई खुशखबरी, इस तारीख को ओटीटी पर रिलीज होगी 'सरफिरा'

सोशल मीडिया यूजर ने दी ये प्रतिक्रिया
दिव्या को अपनी इस पोस्ट पर कई सारी प्रतिक्रिया मिली हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि उन्हें बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ा है। आप इसे ट्विटर पर शेयर करें जल्द ही प्रतिक्रिया मिलेगी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये कैसी प्रतिक्रिया है, अपने ग्राहकों के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे।

Ranveer Singh: क्या रणवीर सिंह ने शुरू कर दी डॉन 3 की तैयारी? बेबी गर्ल के जन्म के बाद साझा किया पहला फोटो

बारिश के कारण सभी यात्रियों को हुई ऐसी परेशानी
मुंबई में इन दिनों काफी बारिश हो रही है, बुधवार देर रात तक बारिश के कारण लोगों को मुंबई में बारिश से लोग परेशान हुए। बारिश के कारण मुंबई में कई उड़ानें रद्द हो गईं। एयरलाइंस को लेकर कई लोगों ने शिकायत की है कि फ्लाइट के रद्द होने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। इससे लोगों को एयरपोर्ट पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed