फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   film Director Kumar Shahani passed away at age of 83 known for maya darpan taran and kasba movies

Kumar Shahani Death: 'माया दर्पण' और 'कस्बा' के निर्देशक कुमार साहनी का निधन, 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sun, 25 Feb 2024 09:39 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 25 Feb 2024 09:39 AM IST
सार

मशहूर फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक कुमार साहनी का निधन हो गया है। उन्होंने 83 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
film Director Kumar Shahani passed away at age of 83 known for maya darpan taran and kasba movies
कुमार साहनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक कुमार साहनी का निधन हो गया है। उन्होंने 83 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 'माया दर्पण', 'तरंग', 'ख्याल गाथा' और 'कस्बा' जैसी फिल्मों के निर्देशक के लिए जाने जाते थे। निर्देशक के अलावा कुमार ने लेखक और शिक्षक के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल है।

विज्ञापन

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह ने ससुराल पहुंचकर बनाई पहली रसोई, इस व्यंजन से कराया परिवार का मुंह मीठा
विज्ञापन


कुमार ने इन फिल्मों का किया निर्देशन
सात दिसंबर 1940 को लरकाना में जन्मे कुमार बाद में अपने परिवार के साथ मुंबई चले गए। उन्होंने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से स्नातक किया। कुमार फ्रांस गए और रॉबर्ट ब्रेसन को उनकी फिल्म यूने फेम डूस में सहायता की। वे निर्देशक ऋत्विक घटक और रॉबर्ट ब्रेसन को अपना शिक्षक मानते थे। निर्मल वर्मा की कहानी पर आधारित कुमार साहनी की 'माया दर्पण' ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। कुमार ने ने 'तरंग', 'ख्याल गाथा', 'कस्बा' और 'चार अध्याय' जैसी अन्य बेहतरीन फिल्मों का भी निर्देशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Saturday Box Office: 'आर्टिकल 370' का दिखा कमाल, दूसरे ही दिन 'क्रैक' में आया ढलान, जानें बाकी फिल्मों का हाल

संगीत और नृत्य पर आधारित बनाई ये फिल्में
संगीत और नृत्य पर आधारित दो फिल्मों में उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाई। कुमार साहनी ने 1989 में ख्याल गाथा और 1991 में भावनाथराना का निर्माण किया। 1997 में कुमार साहनी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के उपन्यास चार अध्याय पर फिल्म बनाई। ओडिसी नृत्यांगना नंदिनी घोषाल ने मुख्य भूमिका निभाई।
Indira Tiwari Interview: न उस दिन मैं फाइव स्टार रेस्तरां में घुसती, और न ही मुझे मिलती ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed