फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   father boney kapoor reaction on anshula kapoor rohan thakkar engagement

Anshula Kapoor: अंशुला कपूर की सगाई पर भावुक हुआ पूरा कपूर परिवार, पिता बोनी कपूर बोले- इंतजार नहीं होता

Sat, 05 Jul 2025 05:35 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 05 Jul 2025 05:35 PM IST
सार

Boney Kapoor Reaction on Anshula Kapoor Engagement: अर्जुन कपूर की बहन और प्रोड्यूर बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने अपनी सगाई की तस्वीरों को शेयर करके हर किसी को चौंका दिया। अब इस पोस्ट को देख उनके पिता काफी भावुक हो गए।

विज्ञापन
father boney kapoor reaction on anshula kapoor rohan thakkar engagement
बोनी कपूर और अंशुला - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के कपूर परिवार में एक बार फिर जश्न का माहौल है। इस बार वजह बनी है बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की सगाई। अंशुला ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और राइटर रोहन ठक्कर से न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में सगाई की है। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, जिनमें उनकी खुशी और इमोशन साफ तौर पर झलक रहे हैं।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हुआ ड्रीम प्रपोजल
रोहन ठक्कर ने जिस अंदाज में अंशुला को प्रपोज किया, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। घुटनों पर बैठकर उन्होंने अंशुला को अंगूठी पहनाई और अपने प्यार का इजहार किया। खास बात ये रही कि ये प्रपोजल उसी समय हुआ जब दोनों की पहली बातचीत कभी शुरू हुई थी- रात के 1:15 बजे। ये सोच-समझकर लिया गया कदम था जिसने इस पल को और भी खास बना दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)




बोनी कपूर ने दी दिल से दुआ
सगाई की खबर सामने आते ही बोनी कपूर ने बेहद भावुक होकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो चाहते हैं कि अंशुला और रोहन जल्द भारत लौटें और इस खुशी का जश्न पूरे परिवार के साथ मनाएं। उनके शब्दों में पिता की भावनाएं साफ-साफ झलक रही हैं। इस मौके पर बोनी कपूर काफी इमोशनल लगे।



अर्जुन, जाह्नवी और खुशी ने जाहिर की खुशी
सिर्फ बोनी कपूर ही नहीं, बल्कि अंशुला के भाई-बहनों ने भी अपनी बहन की सगाई पर बेहद इमोशनल होकर बधाइयां दीं। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालते हुए लिखा कि उनकी बहन ने हमेशा के लिए अपने प्यार को पा लिया है और इस पल पर उन्हें अपनी मां की बहुत याद आई। जाह्नवी कपूर ने लिखा कि अंशुला की सगाई सबसे अच्छा फैसला है, वहीं खुशी कपूर ने लिखा कि उनकी बहन की शादी होने वाली है और उन्हें ये सोचकर ही खुशी हो रही है।



लव स्टोरी का खास कनेक्शन
अंशुला ने इस इमोशनल सफर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि उनकी और रोहन की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। पहली बातचीत रात के 1:15 बजे शुरू हुई थी और उसी समय को रोहन ने प्रपोजल के लिए चुना। सगाई के बाद दोनों ने वही बर्गर खाया जिससे उनकी पहली बातचीत शुरू हुई थी।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बारिश
अंशुला की सगाई की खबर आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस ने इस खूबसूरत कपल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेजीं। कुछ ने इसे 'परफेक्ट फेयरीटेल' बताया, तो कुछ ने लिखा कि 'असली प्यार ऐसा ही होता है।'

द ट्रेटर्स में नजर आईं अंशुला
बता दें हाल ही में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुए शो 'द ट्रेटर्स' में अंशुला नजर आई थीं। अंशुला का ये डिजीटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed