फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fateh Movie Actor sonu sood ganpati bappa aarti and visarjan with family at his residence

Sonu Sood: सोनू सूद ने घर पर किया गणपति का विसर्जन, बोले- 'बप्पा से मांगा कि सबकी जिंदगी में 'फतेह' हो'

Wed, 11 Sep 2024 10:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Sep 2024 10:29 PM IST
सार

सोनू सूद ने आज बुधवार को धूमधाम के साथ अपने आवास पर ही गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर ला रहे हैं। वे उनके परिवार के सदस्य हैं।
 

विज्ञापन
Fateh Movie Actor sonu sood ganpati bappa aarti and visarjan with family at his residence
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता सोनू सूद हर साल गणेश चतुर्थी पर अपने घर गणपति बिठाते हैं और फिर धूमधाम से बप्पा की विदाई कर विसर्जन करते हैं। इस साल भी एक्टर के घर गणेश चतुर्थी पर खूब रौनक रही। आज पांचवे दिन सोनू सूद ने गणपति बप्पा की विदाई कर दी है। उन्होंने अपने आवास पर ही धूमधाम से बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान एक्टर ने बताया कि बप्पा की विदाई का पल उनके लिए बेहद भावुक कर देने वाला होता है। साथ ही सोनू सूद ने अपनी आगामी फिल्म 'फतेह' का भी जिक्र किया।

विज्ञापन

Vinod Bhanushali: बिटिया को बड़े परदे पर लाकर विनोद बने पापा नंबर वन, इस मामले में कर ली शाहरुख खान से बराबरी

विज्ञापन

Fateh Movie Actor sonu sood ganpati bappa aarti and visarjan with family at his residence
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

25 साल से करते आ रहे बप्पा का स्वागत और विसर्जन
सोनू सूद से पत्रकारों ने पूछा कि आज आपने गणपति विसर्जन किया है तो कैसा लगा? इस पर एक्टर ने कहा, 'जब पहली बार हम बप्पा घर पर लेकर आए थे और विसर्जन करने गए थे तो मुझे बहुत तेज रोना आया था। उस बात को 25 साल से ऊपर हो गए हैं। तब से हम हर साल बप्पा को लेकर आते हैं और फिर विसर्जन करते हैं। ऐसा लगता है कि बप्पा घर के सदस्य हैं, जो आपके साथ इतने दिनों तक जुड़ जाते हैं। उस इमोशन को शब्दों में बताना मुश्किल है। बप्पा हमारे घर के ही सदस्य हैं, जो इतने समय से मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। बप्पा घर आए तो रोज सुबह उठते हैं, बप्पा का आशीर्वाद लेते हैं। आरती होती है। शाम को फिर आरती होती है, प्रसाद बंटता है। फिर अचानक लगता है कि अरे बंद हो गया सब। तो बप्पा का आशीर्वीद तो हमारे साथ है ही। उन्हीं के दिखाए रास्ते पर हैं हम सब'।
Stree 2 Day 28 Collection: 'जवान' को पछाड़ने के लिए 'स्त्री 2' का संघर्ष बाकी, 28वें दिन कलेक्शन में आई गिरावट

Fateh Movie Actor sonu sood ganpati bappa aarti and visarjan with family at his residence
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बोले- 'ईको फ्रेंडली तरीके से मनाएं त्योहार'
एक्टर ने आगे कहा, 'जब हम पहली बार मुंबई आए थे तो पता नहीं था कि किस तरह बप्पा को घर लाते हैं। कैसे विसर्जन होता है। बप्पा को जो हम विघ्नहर्ता बोलते हैं। मैं सबको बोलता हूं कि गणपति बप्प को घर जरूर लेकर आएं। आप जब तक नहीं लेकर आएंगे बप्पा, आपका इंतजार करते ही रहंगे। वे हमारे परिवार के सदस्य हैं, उन्हें जरूर लेकर आएं'। सोनू सूद ने बप्पा की प्रतिमा बनाने और उनके विसर्जन के तरीके में आए बदलाव पर भी बात की और कहा कि आजकल लोग ईको फ्रेंडली बप्पा लेकर आ रहे हैं। यह जरूरी है। इसे लेकर जागरुकता आ रही है। यह बहुत बढ़िया बात है।

विज्ञापन

Fateh Movie Actor sonu sood ganpati bappa aarti and visarjan with family at his residence
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'फतेह' का किया जिक्र
एक्टर से जब पूछा गया कि वे बप्पा से क्या मांगते हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'बप्पा से मैं यही मांगता हूं कि जिस तरह से लोगों से जोड़ रखा है, जिस तरह लोगों की मुश्किलें दूर करने का रास्ता दिखाते रहे हैं, वे ऐसे ही जोड़े रखें। उनका आशीर्वाद इसी तरह और भी चाहिए होगा। इस बार तो 'फतेह' भी आ रही हैं। बप्पा के आशीर्वाद से देशभर 'फतेह' हो, सबकी जिंदगी में 'फतेह' हो'। एक्टर ने कहा कि जिंदगी की शुरुआत बप्पा से होती है। हर काम की शुरुआत भी बप्पा से होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed