फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farhan Akhtar drops photos with shibani Dandekar and wish second wedding anniversary see post

Farhan-Shibani Anniversary: शादी की दूसरी सालगिरह पर फरहान ने शिबानी पर लुटाया प्यार, साझा की खूबसूरत तस्वीर

Wed, 21 Feb 2024 02:12 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 21 Feb 2024 02:12 PM IST
सार

फरहान और शिबानी दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक दूसरे को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। फरहान ने अपनी पत्नी शिबानी पर प्यार लुटाते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट भी साझा किया है।

विज्ञापन
Farhan Akhtar drops photos with shibani Dandekar and wish second wedding anniversary see post
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : Social Media

विस्तार

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बी टाउन की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। दोनों सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। आज फरहान और शिबानी अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मना रहा हैं। फरहान और शिबानी दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक-दूसरे को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। फरहान ने अपनी पत्नी शिबानी पर प्यार लुटाते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट भी साझा किया है।
विज्ञापन


पति फरहान के साथ साझा की प्यारी तस्वीर 
शिबानी ने आज शादी की दूसरी सालगिरह पर अपने पति फरहान को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। शिबानी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फरहान के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वे फरहान पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। फरहान के साथ एक रोमांटिक फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'छह और दो सिर्फ, मैं और तुम, हैप्पी एनिवर्सरी फरहान।' इस पोस्ट पर सिलेब्स से लेकर फैंस तक शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shibani Akhtar (@shibaniakhtar)

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Actor Rituraj Last Rites: ऋतुराज सिंह का अंतिम संस्कार आज, अभिनेता को आखिरी विदाई देने पहुंचे टीवी सितारे

फरहान ने पत्नी शिबानी पर लुटाया प्यार 
फरहान अख्तर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी शिबानी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपके साथ गर्व से हमेशा साथ रहूंगा। शादी की सालगिरह मुबारक हो, तुम्हें बहुत सारा प्यार।' फरहान और शिबानी ने जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला फार्महाउस में शादी की थी। दोनों स्टार्स की शादी में ऋतिक रोशन, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिदवानी और रिया चक्रवर्ती सहित फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)



फरहान का वर्कफ्रंट 
फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की।  इस डेब्यू फिल्म से उन्हें कई अवॉर्ड मिले, जिसमें सवेश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल है। वहीं, अभिनेता ने 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद फरहान ने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'भाग मिल्खा भाग', 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों में काम किया है। अभिनेता और निर्माता के साथ इमरान सिंगर भी हैं। उन्होंने सेनोरिटा, तो जिंदा हो तुम, दिल धड़कने दो, गल्लां गुडियां, अतरंगी जैसे कई गानों में अपनी आवाज दी है। 

यह भी पढ़ें: Ameen Sayani Passed Away: अमीन सयानी के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, बॉलीवुड सितारे दे रहे श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed