Actor Rituraj Last Rites: ऋतुराज सिंह का अंतिम संस्कार आज, अभिनेता को आखिरी विदाई देने पहुंचे टीवी सितारे
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतुराज सिंह का अंतिम संस्कार उनकी बेटी ने किया। इस दौरान टीवी जगत के कई सितारे उपस्थित रहे। हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, अनुपमा फेम अभिनेत्री जसवीर कौर सहित कई सितारों ने नम आंखों के साथ ऋतुराज को आखिरी विदाई दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी जगत के मशहूर अभिनेता ऋतुराज सिंह का 20 फरवरी 2024 (मंगलवार) को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। एक्टर के निधन से परिवार, प्रशंसक और पूरा मनोरंजन जगत शोक में हैं। ऋतुराज सिंह का अंतिम संस्कार आज बुधवार को हुआ है। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए टेलिविजन के कई कलाकार पहुंचे हैं। अनूप सोनी, नकुल मेहता और हितेन तेजवानी समेत कई टीवी कलाकार ऋतुराज सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं।
मंगलवार को अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हुआ। वे 59 वर्ष के थे। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, हाल ही में उन्हें अग्नाशय संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पैंक्रियाटाइटिस नामक बीमारी के शिकार थे। अभिनेता का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया है। इससे पहले एक्टर का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा, जहां सितारों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतुराज सिंह का अंतिम संस्कार उनकी बेटी ने किया। इस दौरान टीवी जगत के कई सितारे उपस्थित रहे। हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, अनुपमा फेम अभिनेत्री जसवीर कौर और गुलफाम खान सहित कई सितारों ने नम आंखों के साथ अभिनेता ऋतुराज को आखिरी विदाई दी।
ऋतुराज सिंह जन्म 23 मई 1964 को राजस्थान के कोटा में हुआ था। वे राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। कहा जाता है कि ऋतुराज को बचपन से ही अभिनय का शौक था, जिसे पूरा करने के लिए 12 सालों तक उन्होंने दिल्ली में बैरी जॉन के थिएटर में एक्टिंग की थी। इसके बाद वे मुंबई आ गए। हाल ही में ऋतुराज टीवी के चर्चित शो 'अनुपमा' में नजर आए थे। इस धारावाहिक में वे अनुपमा के बॉस का किरदार निभा रहे थे। छोटे पर्दे के अलावा ऋतुराज बड़े पर्दे पर कई वेब सीरीज में भी नजर आए थे।