फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan recalled main hoon na shooting share how she finish 10 day shoot in 6 days with Naseeruddin Shah

Farah Khan: नसीरुद्दीन से परेशान होकर फराह खान ने छह दिन में निपटाई शूटिंग, साझा किया इस फिल्म से जुड़ा किस्सा

Wed, 29 May 2024 07:14 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 29 May 2024 07:14 PM IST
सार

कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने नसीरुद्दीन को फिल्म में शाहरुख खान के पिता के किरदार के लिए राजी किया था। 

विज्ञापन
Farah Khan recalled main hoon na shooting share how she finish 10 day shoot in 6 days with Naseeruddin Shah
फराह खान और नसीरुद्दीन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @farahkhankunder और @naseeruddin49

विस्तार

हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं हूं ना’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। फराह खान ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में फिल्म की कास्टिंग को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने साझा किया कि फिल्म के विलेन ‘राघवन’ के रोल के लिए उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को प्रस्ताव दिया था। इस दौरान उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने नसीरुद्दीन के साथ 10 दिन की शूटिंग को 6 दिनों में ही खत्म कर दिया था। 
विज्ञापन


विलेन के किरदार के लिए नसीरुद्दीन ने कर दिया था मना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब फराह खान से नसीरुद्दीन की कास्टिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत लंबी कहानी है। फराह ने साझा किया किया कि वो विलेन के किरदार के लिए कई लोगों के पास गई थीं। सबसे पहले वह नसीरुद्दीन के पास ही गई थीं, लेकिन नसीरुद्दीन ने खलनायक की भूमिका के लिए मना कर दिया था। 
विज्ञापन

Moana 2: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, निर्माताओं ने जारी किया 'मोआना 2' का बहुप्रतीक्षित टीजर-ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिग्गजों ने भी ‘राघवन’ के लिए कर दिया था मना
फराह आगे बताती हैं कि खलनायक की भूमिका के लिए वह नाना पाटेकर और कमल हासन के पास भी गई थीं, लेकिन उन्होंने भी इसके लिए मना कर दिया। आखिरकार, वो भूमिका सुनील शेट्टी के हाथ लगी। वह इसके लिए तैयार हो गए। फराह खान ने आगे बताया कि राघवन की कास्टिंग के बाद उनके पास शाहरुख खान के पिता की भूमिका के लिए कास्टिंग का काम बचा था और इसके लिए वह फिर से नसीरुद्दीन शाह के पास गईं।

10 दिन की शूटिंग 6 दिन में निपटाई
फराह ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, 'शाहरुख के पिता की 10 दिन की भूमिका थी, जिसके लिए मैं नसीर के पास वापस गई। मैंने कहा कि अभी ये तो कर लो।’  उन्होंने बताया कि नसीर एक मूडी अभिनेता हैं, उन्होंने शूटिंग के दौरान फराह को काफी परेशान किया। इस वजह से उन्होंने उनकी 10 दिन की शूटिंग को सिर्फ 6 दिनों में निपटा दिया। फराह ने आगे कहा, 'इसके बावजूद भी नसीर बहुत शानदार हैं और मैं उन्हें काफी पसंद करती हूं।' 
गर्मियों में भी जमकर वर्कआउट कर रहीं नोरा, एब्स बना सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed