फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fan from London reacts to Raveena Tandon apology post says it is not necessary to apologize

Raveena Tandon: रवीना की माफी वाली पोस्ट पर आई लंदन से प्रशंसक की प्रतिक्रिया, बोला- माफी मांगना जरूरी नहीं

Sun, 15 Sep 2024 10:46 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Sep 2024 10:46 AM IST
सार

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने लंदन में एक प्रशंसक को सेल्फी लेने से मना कर दिया। इसको लेकर उन्होंने एक माफीनामा भी जारी किया है। इस पर अब लंदन के उस प्रशंसक का रिएक्शन आया है जो अभिनेत्री के साथ सेल्फी लेना चाहता था।

विज्ञापन
Fan from London reacts to Raveena Tandon apology post says it is not necessary to apologize
रवीना टंडन इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

रवीना टंडन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक घटना साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि लंदन में एक प्रशंसक को उन्होंने सेल्फी लेने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि बाद में उनको एहसास हुआ कि उन्हें सेल्फी दे देनी चाहिए थी, लेकिन बांद्रा में हुई घटना के बाद वह काफी परेशान हो गई थीं, इसलिए वह जल्दी में ही वहां से निकल गईं।

विज्ञापन

रवीना के माफी मांगने के बाद प्रशंसक ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री के माफी मांगने के कुछ समय बाद ही उनके लंदन वाले प्रशंसक ने उनसे संपर्क किया। रवीना की पोस्ट पर लंदन से उनके प्रशंसक भाविन पटेल ने कहा, "मैं एक महिला के दृष्टिकोण को पूरी तरह से समझ सकता हूं कि जब पुरुष संपर्क करते हैं तो यह डरावना हो सकता है, खासकर जब आप घर से दूर हों।"
विज्ञापन

SIIMA Awards: साइमा अवॉर्ड्स में दिखा नानी की फिल्मों का जलवा, देखें विजेताओं की पूरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

Fan from London reacts to Raveena Tandon apology post says it is not necessary to apologize
रवीना टंडन पर शेयर की गई पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @officialraveenatandon
रवीना ने शेयर की प्रशंसक की प्रतिक्रिया
रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने प्रशंसक की प्रतिक्रिया साझा की थी। प्रशंसक ने दावा किया वह उस घटना में शामिल था। रवीना के फैन भाविन ने कहा कि रवीना को देखने के लिए उत्साहित थे, उनके साथ एक तस्वीर लेना चाहते थे लेकिन वह समझते हैं कि एक महिला के लिए पुरुषों द्वारा संपर्क किए जाने पर यह कितना भयावह हो सकता है। भाविन ने लिखा कि माफी मांगना जरूरी नहीं है न ही दुखी होना। आप हमारी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हैं।
 

SRK: जब दिलवाले देखने के बाद काजोल से परेशान हुए थे शाहरुख खान के छोटे बेटे अब्राहम, कहा था 'पापा टूट गए'

Fan from London reacts to Raveena Tandon apology post says it is not necessary to apologize
रवीना टंडन इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बांद्रा में रवीना टंडन के साथ हुई थी ये घटना
अभिनेत्री रवीना टंडन पर बांद्रा में हाथापाई में शामिल होने के आरोप लगे थे। एक वीडियो के अनुसार, एक व्यक्ति ने दावा किया कि रवीना के ड्राइवर ने उसकी मां को टक्कर मारी थी और जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। उस व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री नशे में थी और जब वह गाड़ी से बाहर निकली तो उसने महिला पर हमला भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed