फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Famous Actor Ashok Saraf Maharashtra Bhushan award for the year 2023 CM Eknath Shinde announces

Ashok Saraf: दिग्गज मराठी अभिनेता अशोक सराफ को मिलेगा 'महाराष्ट्र भूषण', मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे ने किया एलान

Tue, 30 Jan 2024 06:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 30 Jan 2024 06:19 PM IST
सार

अशोक सराफ की गिनती मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। कई मराठी फिल्मों में अपनी अदाकारी से उन्होंने खास मुकाम हासिल किया है। 

विज्ञापन
Famous Actor Ashok Saraf Maharashtra  Bhushan award for the year 2023 CM Eknath Shinde announces
अशोक सराफ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मराठी और हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया जाएगा। अभिनेता को मराठी और हिंदी सिनेमा सहित मराठी थिएटर में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य के इस सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने इस बात की घोषणा की है। अभिनेता ने कई मराठी के साथ कई हिंदी फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 

विज्ञापन

Thalapathy Vijay: दलपति विजय की हुई तमिलनाडु की राजनीति में एंट्री, सुपरस्टार जल्द करेंगे अपनी पार्टी लॉन्च

विज्ञापन

सीएम शिंदे ने किया एलान

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि कला के क्षेत्र में योगदान के लिए अशोक सराफ को वर्ष 2023 के महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अशोक सराफ से बात की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने अभिनेता को बधाई देते हुए कहा है कि अशोक सराफ ने सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि गंभीर से लेकर खलनायक तक के कई शेड्स अपने अभिनय से दिखाए और दर्शकों पर दिलों पर छाए रहे। 

मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं अशोक सराफ

अशोक सराफ की गिनती मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। कई मराठी फिल्मों में  अपनी अदाकारी से उन्होंने खास मुकाम हासिल किया है। कुछ समय पहले रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म वेड में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। फिलहाल वे 'शेंटिमेंटल' नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं। बड़े पर्दे के अलावा उन्होंंने छोटे पर्दे पर भी काफी पसंद किया गया है।

विज्ञापन

छोटे पर्दे पर भी खूब बटोरी प्रशंसा

हम पांच और डोंट वरी हो जाएगा जैसे शोज से उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अशोक एक सरकारी बैंक में काम करते थे। फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्होंने कुछ सालों तक एक बैंक में काम किया। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 1974 में बनाई थी और आज भी मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय हैं।
Munawar Faruqui: बेटे के साथ मुनव्वर ने मनाया बिग बॉस 17 के जीत का जश्न, पिता-बेटे की प्यार भरी तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed