फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ex Cricketer Suresh Raina said Game Changer actor Ram Charan and Kanguva actor Suriya are his favourite actors

Ram Charan- Suriya: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को पसंद हैं साउथ के अभिनेता, राम चरण और सूर्या को बताया खास

Wed, 04 Sep 2024 02:29 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 04 Sep 2024 02:29 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने हाल में ही अपने पसंदीदा अभिनेताओं का जिक्र किया है। उन्होंने साउत के दो बड़े अभिनेता राम चरण औऱ सूर्या को अपना पसंदीदा अभिनेता बताया है। 
 

विज्ञापन
Ex Cricketer Suresh Raina said Game Changer actor Ram Charan and Kanguva actor Suriya are his favourite actors
राम चरण- सुरेश रैना- सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कुछ वर्षों पहले तक देश में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के आगे अन्य क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री को उतनी तव्वजों नहीं मिलती थी, लेकिन बीते कुछ वर्षों में स्थिति काफी बदली है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री  ने हाल-फिलहाल के कुछ वर्षों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और बॉलीवुड को काफी टक्कर भी दे रही है। कई क्षेत्रीय कलाकारों ने बेहतरीन फिल्में बना कर वैश्विक पहचान हासिल की है। कई मशहूर हस्तियों ने इन अभिनेताओं के काम  को देख कर इनके प्रति सम्मान भी जाहिर किया है। हाल में ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी साउथ के कलाकारों के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया है। 

विज्ञापन


सुरेश रैना ने की दोनों अभिनेताओं की तारीफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अतीत में अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से कई बार भारतीय टीम को जीत दिलाई है। हाल में ही वह टू स्लॉगर्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान साउथ के सितारों की तारीफ की है तथा उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई है। उन्होंने इस बातचीत के दौरान साउथ के अभिनेताओं की खुलकर तारीफ की। इस बीच उनसे एक सवाल पूछा गया कि उनकी बायोपिक में वह किस अभिनेता को उनका किरदार निभाते हुए देखना पसंद करेंगे, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने विशेषकर दो कलाकारों के नाम लिए।
विज्ञापन

SLOAIW: 'सैड लेटर्स ऑफ एन इमेजिनरी वुमन' का होगा प्रीमियर, निधि ने 'द टू फ्रीडास' पेंटिंग से की फिल्म की तुलना
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया राम चरण और सूर्या को पसंदीदा कलाकार
सुरेश रैना ने जवाब देते कहा कि उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेता पसंद हैं। उन्होंने आगे कहा, "मुझे तो साउथ में काफी पसंद है, सूर्या, राम चरण बहुत अलग एक्टर हैं वो।" पूर्व क्रिकेटर द्वारा अपने चहेते कलाकार की तारीफ सुन रामचरण के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। इस इंटरव्यू का वो हिस्सा, जिसमें वह राम चरण की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं, तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सुरेश की टिप्पणियों की सराहना कर रहे हैं। 
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, दिया इतना दान
राम चरण गेम चेंजर और सूर्या कंगुवा में आएंगे नजर 
बताते चलें कि राम चरण जल्द ही मशहूर निर्देशक शंकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाले हैं। यह एक राजनीतिक थ्रिलर होने वाली है। फिल्म में राम चरण एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। वहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सूर्या जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' में नजर आएंगे। फिल्म इस साल अक्तूबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है। 

22 साल की उम्र में 32 की कश्मीरा को डेट कर रहे थे कृष्णा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed