Erin Jayne Plummer Husband Death: एरिन जेन प्लमर की आत्महत्या के बाद उनके पति का निधन, तीन बच्चे हो गए अनाथ
दिवंगत टीवी अभिनेत्री एरिन जेने प्लमर के पति एलन प्लमर का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एरिन के पति के निधन के बाद अब उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं।
विस्तार
दिवंगत टीवी अभिनेत्री एरिन जेने प्लमर के पति एलन प्लमर का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दो साल पहले एरिन ने आत्महत्या कर ली थी। अब उनके पति की मौत हो गई। एरिन के पति के निधन के बाद अब उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। एलन एक कंपनी के निदेशक थे, जो पहले ही बंद हो चुकी थी। वहीं, एरिन को ऑस्ट्रेलियाई चैट शो स्टूडियो 10 में उनके प्रदर्शन के लिए पहचाना जाता था।
एलन की मौत पर पुलिस जांच जारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, नॉर्दर्न बीचेस पुलिस एरिया कमांड के अधिकारी रविवार को फ्रेशवाटर में एलन की मौत के संबंध में कोरोनर के लिए एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके साथ ही अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। बताया गया कि उन्होंने हाल ही में फ्रेशवाटर में परिवार के लंबे समय के घर को बेचा था, जहां वे दो दशकों से अधिक समय से रह रहे थे।
एरिन जेने प्लमर का करियर
एरिन की आत्महत्या के बाद एरिन की दोस्त और सहकर्मी सारा हैरिस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए गोल्ड मेडल मॉम कहा था। एरिन के निधन के बाद उनके परिवार की सहायता के लिए एक 'गो फंड मी' पेज बनाया गया था। पेज में कहा गया है कि एरिन ने स्टूडियो 10 के साथ-साथ एमटीवी, द मॉर्निंग शो और टोटली एक्टिव टीवी सहित अन्य ऑस्ट्रेलियाई शो के लिए दो दशकों से अधिक समय तक काम किया था।
एरिन की मौत के बाद जमा किए गए पैसे
रिपोर्ट के अनुसार, एरिन ने टेलीविजन के लिए कई वॉयस ओवर भी किए थे। पैसे जुटाने का उद्देश्य प्लमर परिवार की देखभाल करने और अन्य जरूरतों में सहायता करने का था। दुखी दोस्तों, परिवार और समर्थकों ने इस कठिन समय में उसके परिवार की मदद के लिए 20,000 डॉलर से अधिक की राशि जुटाई थी।
Hania Aamir: शादी रचाने जा रहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर? रैपर बादशाह के साथ जुड़ रहा नाम