Emraan Hashmi: इमरान हाशमी बोले- ऑन स्क्रीन किस करना कभी बुरा नहीं लगा, यह मेरा काम है, पत्नी के साथ थी ये डील
इमरान हाशमी ने बताया कि ऑन स्क्रीन करना उनके काम का हिस्सा है और उन्हें ऐसा करने से कभी नफरत नहीं हुई। उन्होंने किसिंग सीन के बदले पत्नी को खरीददारी कराने पर भी बात की।
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री में हर बड़े अभिनेता की कोई न कोई छवि बन ही जाती है। कोई एक्शन फिल्मों से जाना जाता है तो कोई कॉमेडी के लिए तो कोई रोमांटिक किरदार करने के लिए, लेकिन इमरान हाशमी की छवि सबसे अलग रही है। उन्हें सीरियल किसर का टैग मिला था, क्योंकि अपने करियर की शुरूआती कई फिल्मों में उन्होंने किसिंग सीन किए थे। हाल ही में, इमरान ने फिल्मों में अपने किसिंग सीन को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की।
'मर्डर' और 'आशिक बनाया आपने' समेत कई फिल्मों में किस सीन देने वाले इमरान हाशमी ने एनडीटीवी को एक साक्षात्कार दिया। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ऑन स्क्रीन किस करने से नफरत है। इमरान ने अपना जवाब 'नहीं' में देते हुए कहा कि उन्हें कभी भी ऐसा करने से नफरत नहीं हुई, क्योंकि यह महज उनका काम है।
इमरान से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी ऑन स्क्रीन किस करने का आनंद लिया है। इस सवाल का जवाब इमरान ने हां में दिया। हालांकि, उन्होंने अभिनेत्री का नाम नहीं बताया। साल 2014 में इमरान हाशमी करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो किस सीन के बदले अपनी पत्नी परवीन को खरीददारी कराते थे और वो शायद सात अंकों के बिल वाली शॉपिंग करती हैं।
Box Office Collection: धीमी चाल चल रही बैड न्यूज, सरफिरा और किल का हाल बेहाल, जाने कल्कि 2898 एडी का कलेक्शन
इमरान से उनके इस बयान को लेकर भी एक सवाल पूछा गया कि क्या वो अभी भी पत्नी को किसिंग सीन के बदले हैंडबैग खरीदवाते हैं। इस पर इमरान हाशमी ने कहा कि अब यह पुरानी बात हो चुकी है। अब ऐसा नियम नहीं है। आजकल हैंडबैग की कीमत कितनी है, आप जानते ही हैं।
Citadel Honey Bunny: 'सिटाडेल हनी बनी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन धूम मचाएगी वरुण-सामंथा की वेब सीरीज