फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emraan Hashmi New Movie Gunmaaster G9 Announcement Alongside With Genelia D Souza And Aparshakti Khurana

Emraan Hashmi: ‘धंधे से दूधवाला हूं, बंदा बारूद वाला हूं’, इमरान हाशमी की नई फिल्म की हुई घोषणा

Wed, 09 Jul 2025 11:53 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 09 Jul 2025 11:53 AM IST
सार

Gunmaaster G9: अभिनेता इमरान हाशमी अब एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। आज उनकी फिल्म की घोषणा कर दी गई है। जानिए कब आ रही है ये फिल्म।

विज्ञापन
Emraan Hashmi New Movie Gunmaaster G9 Announcement Alongside With Genelia D Souza And Aparshakti Khurana
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है। जी हां, इमरान हाशमी की नई फिल्म की घोषणा हुई है, जिसमें हिमेश रेशमिया का संगीत फिर से सुनाई देगा। आदित्य दत्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ का अनाउंसमेंट वीडियो सामने आया है। जिसमें इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डीसूजा और अपारशक्ति खुराना भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepak Mukut (@deepakmukut)


बारूद वाले दूधिया बने इमरान
मेकर्स ने फिल्म से जुड़े तीन अलग-अलग क्लिप्स शेयर किए हैं। इनमें फिल्म के तीनों मुख्य कलाकारों इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना के वॉइस ओवर सुनाई देते हैं। पहली क्लिप में एक बाल्टी रखी दिखती है, जिसपर जी9 लिखा हुआ है। इसके साथ इमरान हाशमी की आवाज में वॉइस ओवर आता है ‘मुझसे मच-मच किया चलेगा, गलती से फैमिली को टच किया, तो याद रखना धंधे से दूधवाला हूं, बंदा बारूद वाला हूं।’ इसके साथ ही एक हाथ दिखाई देता है जिस पर टैटू बने हुए हैं और हाथों में बंदूक है।

गुंडे-बदमाशों को काटने को तैयार जेनेलिया
इसी तरह की एक अगली क्लिप शेयर हुई है, जिसमें जी9 लिखी हुई बाल्टी रखी हुई है। इसमें जेनेलिया का वॉइस ओवर आता है, जिसमें वो कहती हैं, ‘घर की बहूं हूं, इसका ये मतलब नहीं कि सिर्फ निर्मल और शीतल। घर की सब्जी आएगी, तो सब्जी काटूंगी। लेकिन अगर घर पर गुंडे बदमाश आए तो, सब्जी थोड़े न काटूंगी।’ इस क्लिप के साथ ही कई सारी चूड़ियां पहने एक हाथ बाल्टी में से निकलता है, जिसमें हाथों में धारदार हथियार है। 

गुड़गांव में भौकाल जमाएंगे अपारशक्ति
इसी तरह जो तीसरी क्लिप है उसमें अपारशक्ति खुराना का वॉइस ओवर और उनका एंट्रो है। इस बार जी9 लिखी बाल्टी से एक हाथ निकलता है, जो बम पकड़े हुए है। इसमें अपारशक्ति का वॉइस ओवर कहता है, ‘लोहे की काठी दे सूराटी। हाथ में है बम और गुड़गांव में लोग हमसे 70 फिट दूर रहते हैं। क्योंकि बम और हम कभी भी फट सकते हैं।’ इन तीनों एक्टर्स के इंट्रो के साथ ही लास्ट में रेशमिया का म्यूजिक और उनकी आवाज भी सुनाई देती है।

यह खबर भी पढ़ेंः Nagesh Kukunoor: ‘थिएटर अब पॉपकॉर्न बेचने का अड्डा हैं’, नागेश कुकुनूर बोले- आज सिनेमा सिर्फ ट्रेंड पर चल रहा

2026 में रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने इसे नए जमाने का एक्शन बताया है। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित और हिमेश रेशमिया के संगीत से सजी ‘गनमास्टर जी 9’ की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। मेकर्स ने सिर्फ इतना साफ किया है कि ये फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed