{"_id":"66891039dccce6db9806f7cb","slug":"emraan-hashmi-breaks-silence-on-fight-with-mallika-sherawat-after-20-years-says-we-were-young-at-that-time-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emraan Hashmi: मल्लिका शेरावत के साथ झगड़े पर 20 साल बाद इमरान ने दी सफाई, बोले- तब हम मूर्ख थे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Emraan Hashmi: मल्लिका शेरावत के साथ झगड़े पर 20 साल बाद इमरान ने दी सफाई, बोले- तब हम मूर्ख थे
Sat, 06 Jul 2024 03:08 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:08 PM IST
सार
वक्त के साथ इमरान हाशमी और मल्लिका के बीच गिले-शिकवे अब दूर हो चुके हैं। हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में दोनो को गले मिलते देखा गया था और अब इमरान ने आखिरकार उनके बीच के उस चर्चित झगड़े पर खुलकर बात की।
विज्ञापन
इमरान हाशमी, मल्लिका शेरावत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री मल्लिका शेरावत फिल्म 'मर्डर' में साथ नजर आए थे। 2004 में आई इस फिल्म में दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। लेकिन, हैरानी की बात ये भी है कि इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच भयंकर झगड़ा भी हो गया था। बात इतनी बिगड़ चुकी थी कि उस फिल्म के बाद दोनों फिर किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। दो दशक बाद इमरान हाशमी ने उस तकरार पर अब जाकर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
'कई बार हो चुकी है मुलाकात'
वक्त के साथ दोनों सितारों के बीच गिले-शिकवे अब दूर हो चुके हैं। हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में दोनो को गले मिलते देखा गया था और अब इमरान ने आखिरकार उनके बीच के उस चर्चित झगड़े पर खुलकर बात की। एक न्यूज वेबसाइट के साथ बातचीत में इमरान ने मल्लिका से मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह बहुत गर्मजोशी भरा और कॉर्डियल था। मैंने उसे बहुत समय बाद देखा। मुझे नहीं लगता कि लंबे समय में हमारा ऐसा कोई एनकाउंटर हुआ था। 'मर्डर' की रिलीज के बाद मैंने उससे कई बार मुलाकात की'।
विज्ञापन
बोले- वो बातें अब बीत चुकीं
अभिनेत्री के साथ तकरार पर इमरान ने आगे कहा, 'उस वक्त हम युवा थे और बेवकूफ थे। आप अपनी जिंदगी में एक ऐसे दौर से गुजरते हैं, जब आपकी फैसला लेने की शक्ति इतनी सीमित हो जाती है। आप बहुत जल्दी आवेग में आ जाते हैं। कुछ छोटी बातें उसने कहीं और कुछ मैंने भी, लेकिन वह सभी बातें अब बीत चुकी हैं। वह सब बीत चुका है'।
विज्ञापन
दोबारा करना चाहते हैं साथ काम
इस दौरान इमरान हाशमी ने कहा कि वह मल्लिका के साथ दोबारा साथ काम करना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा, 'हमने यह सब एक तरफ रख दिया, बहुत समय पहले की बात है। उसे देखना और मिलना बहुत अच्छा लगा। वह बहुत गर्मजोशी से भरी थीं और मैं भी। वह एक को-एक्ट्रेस हैं, काश मैं उनके साथ दोबारा काम कर पाता'। फिल्म 'मर्डर' की रिलीज के कुछ महीनों बाद, इमरान और महेश भट्ट कॉफी विद करण शो में शामिल हुए। जब उनसे उनके को-एक्ट्रेस में से 'सबसे खराब किसर' के बारे में पूछा गया, तो इमरान ने मजाकिया अंदाज में मल्लिका का जिक्र किया था।