{"_id":"66d80923fa2d88c16605b1c6","slug":"emmys-2024-first-promo-for-this-year-76th-emmys-out-hosted-by-dan-levy-and-eugene-levy-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emmys 2024: 76वें एमी अवार्ड्स का प्रोमो जारी, मजेदार अंदाज में नजर आए पिता-पुत्र यूजीन और डैन लैवी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Emmys 2024: 76वें एमी अवार्ड्स का प्रोमो जारी, मजेदार अंदाज में नजर आए पिता-पुत्र यूजीन और डैन लैवी
Wed, 04 Sep 2024 12:47 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:47 PM IST
सार
एमी अवॉर्ड्स का आयोजन इस महीने होने जा रहा है। इस बार शो की मेजबानी यूजीन लेवी और डैन लेवी करते दिखेंगे। हाल ही में जारी प्रोमो को देख कहा जा सकता है कि इनकी मेजबानी में दर्शकों को हंसने के भरपूर मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
यूजीन और डैन लैवी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
76वें एमी अवॉर्ड्स का आगाज होनो वाला है। इस बार अवार्ड्स को यूजीन लेवी और डैन लेवी होस्ट करेंगे। हाल ही में पहला प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें पिता-पुत्र की जोड़ी काफी मजेदार अंदाज में गुदगुदाते नजर आ रही है। बता दें कि पुरस्कार समारोह 15 सितंबर को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में होगा। यह 16 सितंबर को भारत में स्ट्रीम होगा।
विज्ञापन
Sonakshi Sinha: पति जहीर के साथ हवा में 225 फीट ऊपर लटकीं सोनाक्षी, सोना ने शादी को लेकर बोली आश्चर्यजनक बात
विज्ञापन
प्रोमो में क्या है?
जारी किए गए प्रोमो में एक्टर आईब्रो पर मजाक करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में यूजीन कहते हैं, 'हम एमी की मेजबानी कर रहे हैं और इस साल वे 'हाइब्रो' होने वाले हैं'। इस पर डैन लेवी बीच में बोलते हुए अपने पिता को सही करते हैं और कहते हैं, 'नहीं! उन्होंने कहा 'आईब्रो', वे चाहते हैं कि आप अपनी आईब्रो को लेकर जोक बनाएं, जो आप नहीं कर रहे हैं'। यूजीन कहते हैं, 'वे सही चैनल के जरिए क्यों नहीं जा रहे? मेरी आईब्रो का अपना एजेंट है'।
विज्ञापन
2020 में मिला था एमी
इस बात की पु्ष्टि बीते महीने अगस्त में की गई थी कि इस बार अवॉर्ड्स को पिता-पुत्र की ये जोड़ी होस्ट करेगी। इस दौरान इन दोनों ने याद किया कि 2020 में महामारी से प्रभावित शो के दौरान उन्होंने अपना पहला एमी जीता था। डैन और यूजीन को यह अवॉर्ड 'स्किट्स क्रीक' के लिए मिला था। यूजीन को लीड एक्टर के लिए और डैन को सपोर्टिंक एक्टर के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
120 Bahadur: फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' की शूटिंग शुरू, निभा रहे हैं मेजर शैतान सिंह की भूमिका
कहां देख सकते हैं शो?
76वें एमी अवॉर्ड्स की मेजबानी को लेकर दोनों सितारे काफी उत्साहित हैं। मालूम हो कि जो लोग प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह को देखने के लिए उत्सुक हैं वह ओटीटी पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। एमी अवार्ड्स भारत में लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम होगा। इसे सुबह साढ़े पांच बजे स्ट्रीम किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन