फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emergency will release on 17 march on netflix Kangana Ranaut gives information

Emergency: इस तारीख को ओटीटी पर रिलीज होगी कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी', एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी

Fri, 21 Feb 2025 01:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 21 Feb 2025 01:08 PM IST
सार

Emergency: कंगना रनौत की फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने दी है। ये फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Emergency will release on 17 march on netflix Kangana Ranaut gives information
कंगना रनौत - फोटो : फोटो- यूट्यूब से

विस्तार

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शक इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की अभिनेत्री कंगना रनौत ने बताया है कि ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस और फॉलोवर्स को इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन

इस तारीख को ओटटी पर होगी रिलीज
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट साझा की है, उसमें कंगना और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी नजर आ रही हैं। पोस्ट में कंगना रनौत ने लिखा है '17 मार्च को नेटफिलिक्स पर रिलीज हो रही है।' फैंस 'इमरजेंसी' को 17 मार्च को नेटफिलिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 21.65 करोड़ की कमाई की है। 

यह खबर भी पढ़ें: Shyam: जिंदगी धोखा न देती तो कई सुपरस्टार्स का करियर खतरे में डाल देता ये कलाकार, 40 के दशक में रहा इनका राज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Emergency will release on 17 march on netflix Kangana Ranaut gives information
कंगना - फोटो : इंस्टाग्राम@kangnaranaut
फिल्म के बारे में
फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा किया है। फिल्म की कहानी ऐतिहासिक आपातकालीन दौर के आस-पास घूमती है। भारत में 1975 से 1977 तक आपातकाल लगाया गया था। कंगना रनौत ने इस फिल्म में अदाकारी करने के साथ इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और मिलिंद सोमन हैं।

यह खबर भी पढ़ें: India's Got Latent case: महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को किया तलब, बयान दर्ज करने को होना होगा पेश
 
विज्ञापन

'इमरजेंसी' पर विवाद
'इमरजेंसी' फिल्म काफी पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन सिख बिरादरी के विरोध की वजह से इसे वक्त पर रिलीज नहीं किया जा सका। सिख बिरादरी का इल्जाम था कि फिल्म में सिखों की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। पिछले साल के अगस्त महीने में सिखों के संगठन एसजीपीसी ने फिल्म निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्होंने इल्जाम लगाया था कि फिल्म में सिखों को गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने मांग की थी कि फिल्म से विवादित सीन को हटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed