फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   emergency actress Kangana Ranaut expressed happiness will again share screen with R Madhavan by sharing post

Kangana Ranaut: एक बार फिर आर माधवन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी कंगना रणौत, पोस्ट साझा कर जताई खुशी

Mon, 12 Feb 2024 06:13 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 12 Feb 2024 06:13 PM IST
सार

कंगना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर जानकारी दी है कि वे आर माधवन के साथ काम करने वाली हैं।

विज्ञापन
emergency actress Kangana Ranaut expressed happiness will again share screen with R Madhavan by sharing post
कंगना रणौत, आर माधवन - फोटो : social media

विस्तार

कंगना रणौत इन दिनों अपनी प्रोफेशन लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जहां दर्शक उनकी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अभिनेत्री ने अपनी अगली फिल्म को लेकर अपडेट साझा किया है। कंगना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर जानकारी दी है कि वे आर माधवन के साथ काम करने वाली हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन


आर माधवन के साथ साझा की तस्वीर 
कंगना रणौत ने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ अभिनेता आर माधवन भी नजर आ रहे हैं। कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'एक और शानदार स्क्रिप्ट के लिए अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ वापसी।' अभिनेत्री ने एक तस्वीर और साझा की है, जिसमें वे फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के दौरान टीम के साथ बैठी नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर के साथ लिखा, 'क्या शानदार टीम है।' बता दें कि, कंगना ने आर माधवन साथ दो बार सहयोग किया है। दोनों सितारे 'तनु वेड्स मनु' और इसके सीक्वल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में एक साथ स्क्रीन करते नजर आए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pran: हीरो से ज्यादा फीस पाने वाला विलेन, कभी नहीं दोहराया गेटअप, संवाद अदायगी ऐसी कि हीरो के प्राण सूख जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना रणौत का वर्कफ्रंट
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'चंद्रमुखी 2' और 'तेजस' में देखा गया था। कंगना की आगामी फिल्म की बात करें, तो वे फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी, जो एक पॉलिटिकल ड्रामा है। अभिनेत्री इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में कंगना अभिनय ही नहीं बल्कि निर्देशन भी कर रही हैं। कंगना के अलावा इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी और पुपुल जयकर भी मुख्य भूमिका में हैं।

आर माधवन की आगामी फिल्में 
आर माधवन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता के पास इस साल चार फिल्में पाइपलाइन में हैं। आर माधवन फिल्म शैतान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, अभिनेता नयनतारा के साथ फिल्म टेस्ट में काम करेंगे। इसके साथ ही आर माधवन की तमिल फिल्म अधिरष्टसाली और जीडी नायडू बायोपिक भी पाइपलाइन में है।

यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan: टाइगर ने फिल्म के सेट से साझा की बीटीएस तस्वीर, अक्षय के साथ एक्शन अवतार में आए नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed