फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Elvish yadav share a post after Munawar Faruqui police custody said bad times start after winning Bigg Boss

Munawar-Elvish: मुनव्वर के जेल जाने पर एल्विश ने लिए मजे, कहा- बिग बॉस जीतने के बाद शुरू हो जाता है बुरा टाइम?

Wed, 27 Mar 2024 04:50 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 04:50 PM IST
सार

मंगलवार को मुनव्वर फारुकी को हिरासत में लिए जाने के कुछ ही घंटों बाद एल्विश ने एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा, 'बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या?

विज्ञापन
Elvish yadav share a post after Munawar Faruqui police custody said bad times start after winning Bigg Boss
मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस' सीजन 17 विजेता मुनव्वर फारुकी को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दक्षिण मुंबई के फोर्ट में एक हुक्का पार्लर में पुलिस ने छापेमारी के दौरान मुनव्वर को पकड़ा। हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। अब इस मामले पर एल्विश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है, एल्विश ने मजे लेते हुए कहाकि बिग बॉस जीतना एक अपशकुन है, इसे जीतने के बाद हर किसी का बुरा टाइम आता है।

विज्ञापन

एल्विश यादव ने किया ट्वीट
गौरतलब है कि एल्विश यादव भी 'बिग बॉस' ओटीटी 2 के विजेता है, जिन्हें हाल ही में कुख्यात सांप के जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके लिए एल्विश को पांच दिन जेल में भी बिताने पड़े थे। वहीं, इस बीच मंगलवार को मुनव्वर फारुकी को हिरासत में लिए जाने के कुछ ही घंटों बाद एल्विश ने एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा, 'बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या?'।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल, मुंबई पुलिस ने मंगलवार की देर रात फोर्ट इलाके में एक हुक्का बार पर छापा मारा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि बार में हर्बल हुक्का के नाम पर नशीला पदार्थ उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर मुनव्वर समेत छह अन्य लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद सभी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।
Alia-Ranbir: बांद्रा में अपना नया घर देखने पहुंचे आलिया-रणबीर, नीतू कपूर भी बेटे-बहू के साथ आईं नजर

विज्ञापन

पांच दिनों तक जेल में रहे थे बंद
वहीं, अगर एल्विश यादव की बात करें तो नोएडा और गुड़गांव में रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने 17 मार्च को एल्विश को गिरफ्तार किया था। पांच दिनों तक जेल में बंद रहने के बाद एल्विश को जमानत दी गई थी। फिलहाल एल्विश के इस ट्वीट की खूब चर्चा हो रही है।
Kareena Kapoor: करियर के असफल दौर में बुरी हो गई थी करीना की हालत, बोलीं- सोने से पहले खूब रोया करती थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed