फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ellen DeGeneres Barbra Streisand Finneas O Connell Hollywood celebs react to Joe Biden US presidential race

Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हुए बाइडेन, हॉलीवुड सितारों ने पोस्ट साझा कर दी प्रतिक्रिया

Mon, 22 Jul 2024 01:15 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 22 Jul 2024 01:15 PM IST
सार

रविवार को जो बाइडेन ने घोषणा की कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में फिर से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया है।

विज्ञापन
Ellen DeGeneres Barbra Streisand Finneas O Connell Hollywood celebs react to Joe Biden US presidential race
बारबरा स्ट्रीसैंड, जो बाइडेन, एलेन डीजेनरेस - फोटो : एक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान से हटने के फैसले पर हॉलीवुड सितारों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेत्री, गायक और डायरेक्टर बारबरा स्ट्रीसैंड ने बाइडेन के समर्थन में एक पोस्ट लिखी। उन्होंने बाइडेन को एक ऐसा शख्स बताया, जिसने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। बारबरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जो बाइडेन की प्रशंसा की है।

विज्ञापन

बाइडेन ने कमला हैरिस का किया समर्थन
बारबरा स्ट्रीसैंड ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'जो बाइडेन इतिहास में एक ऐसे शख्स के रूप में जाने जाएंगे जिन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। हमें उनके लोकतंत्र को कायम रखने के लिए आभारी होना चाहिए।' रविवार को जो बाइडेन ने घोषणा की कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में फिर से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया है और डेमोक्रेट्स से रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को एक साथ आकर हराने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


GOAT: इस दिन धमाल मचाएगा 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का ट्रेलर, विजय की फिल्म के तीसरे गाने पर भी मिला बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडेन के काम के लिए जताया आभार
कॉमेडियन और टीवी होस्ट एलेन डीजेनरेस ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया दी और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं राष्ट्रपति बिडेन के हर काम के लिए उनकी आभारी हूं।' ऑस्कर विजेता और बिली इलिश के भाई और गीत-लेखन सहयोगी फिननेस ने राष्ट्रपति के साथ खड़े अपने परिवार की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'मैं आज एक ऐसे व्यक्ति को देख रहा हूं, जो लोगों को खुद से और अपने गौरव से पहले रखते हैं, और इसीलिए मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।'

डेमोक्रेट्स के बढ़ते दबाव के बाद बाइडेन ने की घोषणा
बता दें कि जो बाइडेन बुधवार को लास वेगास में प्रचार के दौरान कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद डेलावेयर में अपने घर पर अलग रह रहे हैं। 27 जून को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित बहस में उनके असंगत प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेट्स के बढ़ते दबाव के बाद अगले राष्ट्रपति बनने ने दौड़ से हटने की उनकी घोषणा की है। 

BB OTT 3: 'नाम बहुत बन गया है, अब बदनाम करने की बारी है', एल्विश ने साधा फैजू पर निशाना, लवकेश को किया सपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed