फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ek Mahanayak Dr BR Ambedkar Two horses injured on the set PETA lodges police complaint against makers

Ek Mahanayak Dr BR Ambedkar: एक महानायक डॉ. बीआर अंबेडकर के सेट पर दो घोड़े घायल, पेटा ने दर्ज कराई शिकायत

Sat, 15 Jul 2023 12:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 15 Jul 2023 12:43 PM IST
सार

इस आगामी शो के सेट से पर दो घोड़ों के घायल होने की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने सोबो फिल्म्स के खिलाफ आरे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Ek Mahanayak Dr BR Ambedkar Two horses injured on the set PETA lodges police complaint against makers
‘एक महानायक: डॉ. बीआर अंबेडकर’ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो ‘एक महानायक: डॉ. बीआर अंबेडकर’ के मेकर्स बड़े कानूनी झमेले में फंस गए हैं। अपने सीरियल से लोगों का मनोरंजन करने वाले मेकर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। इस आगामी शो के सेट से पर दो घोड़ों के घायल होने की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने सोबो फिल्म्स के खिलाफ आरे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

घोड़े के घायल होने की तस्वीरें आईं सामने
गौरतलब है कि ‘एक महानायक: डॉ. बीआर अंबेडकर’ के सेट पर एक गाड़ी से बंधे घोड़े एक बैरियर से टकरा गए, जिसमें एक घोड़े की हड्डी टूट गई। पेटा इंडिया ने इस घटना के संबंध में भारतीय पशु कल्याण बोर्ड को एक औपचारिक शिकायत भी भेजी है और महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज और सांस्कृतिक विकास निगम लिमिटेड को भी एक औपचारिक शिकायत भेजी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Naagin 7: 'नागिन 7' से कटा प्रियंका चाहर-सुंबुल तौकीर का पत्ता, लीड रोल के लिए फाइनल हुई ये हसीना?

विज्ञापन
विज्ञापन

पेटा इंडिया ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
पेटा इंडिया क्रुएल्टी रिस्पांस कोऑर्डिनेटर सलोनी सकारिया ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘कंप्यूटर जनित इमेजरी (सीजीआई) के युग में, ऐसी कंपनियों के पास थके हुए घोड़ों को शूटिंग के लिए इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करने का कोई बहाना नहीं है, जब तक कि उनमें से एक की हड्डी टूट न जाए या वह मर न जाए। आजकल के टीवी निर्माता कभी भी इन संवेदनशील जानवरों को सेट पर ले जाने और उन्हें कार्य करने के लिए मजबूर करने की सजा के बारे में नहीं सोचेंगे। पेटा इंडिया सभी फिल्म और शो निर्माताओं से क्रूरता को कम करने और आधुनिक, मानवीय सीजीआई पर स्विच करने का आह्वान कर रहा है।’

Sridevi: 'पत्रकारों से बात करने से बचती थीं श्रीदेवी', राजीव मसंद ने साझा किया फिल्म 'जुदाई' से जुड़ा किस्सा

विज्ञापन

आईएएस से किया यह अनुरोध

आपको बता दें कि पेटा इंडिया ने अपनी शिकायत के साथ-साथ स्टेज और सांस्कृतिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आईएएस डॉ. अविनाश ढाकणे से अनुरोध किया है कि वह पुलिस की सहायता करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अपराधियों के उचित सजा मिल सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed