फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Eid Ul Fitr 2026: fans Gathered Outside salman khan residence John Abraham to Falaq Nazz celebs extends wish

Eid Ul Fitr: सलमान खान के घर के बाहर जुटी फैंस की भीड़, जॉन ने दी मुबारक बाद, ईद पर इंडस्ट्री में दिखी रौनक

Sat, 21 Mar 2026 06:28 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 21 Mar 2026 06:28 PM IST
सार

Eid Mubarak: आज शनिवार को ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री में खास रौनक देखी जा रही है। सलमान खान के घर के बाहर अभिनेता की एक झलक देखने के लिए फैंस की भीड़ जुटी है। कई सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बधाई दी है।

विज्ञापन
Eid Ul Fitr 2026: fans Gathered Outside salman khan residence John Abraham to Falaq Nazz celebs extends wish
फिल्म इंडस्ट्री में ईद की रौनक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। कोई भी त्योहार हो, इंडस्ट्री में भी खास रौनक देखने को मिलती है। आज ईद के त्योहार पर कई सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बधाई दी है। आमिर खान के घर कई दिग्गज हस्तियां पहुंची। वहीं, सलमान खान के घर के बाहर भी फैंस की भीड़ जुटी। 

विज्ञापन

Eid Ul Fitr 2026: fans Gathered Outside salman khan residence John Abraham to Falaq Nazz celebs extends wish
खान परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

भाई जान की एक झलक के लिए जुटे फैंस
सलमान खान हर साल अपने जन्मदिन और ईद के मौके पर अपने घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन करते हैं। उनकी एक झलक के लिए फैंस की अपार भीड़ उमड़ती है। इस साल भी सलमान के मुंबई स्थित घर के बाहर फैंस जुटे। सलमान ने भी फैंस को निराश नहीं किया और ईद के मौके पर हर साल की तरह फैंस का अभिवादन किया।
 
View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

Eid Ul Fitr 2026: fans Gathered Outside salman khan residence John Abraham to Falaq Nazz celebs extends wish
सोहा अली खान-सारा-इब्राहिम-इनाया - फोटो : इंस्टाग्राम

सारा अली खान ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री सारा अली खान ने ईद के मौके पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को मुबारकबाद दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें वे अपने भाई इब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में उनकी बुआ सोहा और फुफेरी बहन इनाया हैं।

विज्ञापन

Eid Ul Fitr 2026: fans Gathered Outside salman khan residence John Abraham to Falaq Nazz celebs extends wish
ईद पर फैन से मिले जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम

फैन के गले मिले जॉन अब्राहम
ईद के मौके पर जॉन अब्राहम ने फैन से मुलाकात की। एक्टर ने त्योहार पर मिलने आए एक फैन को गले मिलकर मुबारकबाद दी। साथ ही कहा, 'आज खूब एंजॉय करिए'।

Eid Ul Fitr 2026: fans Gathered Outside salman khan residence John Abraham to Falaq Nazz celebs extends wish
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना ने सजाया दस्तरखान 
ईद के अवसर पर हिना खान ने खास अंदाज में दस्तरखान सजाया है। उन्होंने ईद के अवसर पर खान व्यंजन बनाए हैं। हिना खान ग्रीन कलर के सूट में खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ट्रेंडिंग कश्मीरी चूड़ियों से लुक कंपलीट किया है।

Eid Ul Fitr 2026: fans Gathered Outside salman khan residence John Abraham to Falaq Nazz celebs extends wish
सागरिका-फेतह-जहीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

नन्हे फतेह के साथ सागरिका-जहीर ने मनाई ईद
सागरिका घाटगे ने अपने बेटे फतेह सिंह खान और पति जहीर खान के साथ ईद का त्योहार सेलिब्रेट किया। उन्होंने सेलिब्रेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सागरिका ने कैप्शन लिखा है, 'सभी के लिए अमन, सेहत और अपने प्रियजनों के साथ खुशियों भरे पलों की कामना है'।

Eid Ul Fitr 2026: fans Gathered Outside salman khan residence John Abraham to Falaq Nazz celebs extends wish
आमना शरीफ-फलक नाज-देवोलीना - फोटो : इंस्टाग्राम

इन सेलेब्स ने भी शेयर कीं झलकियां
टीवी जगत के भी कई सितारों ने ईद की बधाई दी है। देवोलिना ने परिवार के साथ त्योहार मनाया। आमना शरीफ ने अपनी मिरर सेल्फी शेयर करते हुए फैंस को बधाई दी है। फलक नाज भी ईद पर खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

ईद पर आमिर खान के घर पहुंचे राज ठाकरे, मेहमानों को विदा करने नंगे पैर बाहर तक चले आए मिस्टर परफेक्शनिस्ट

Eid Ul Fitr 2026: fans Gathered Outside salman khan residence John Abraham to Falaq Nazz celebs extends wish
ईद पर आमिर खान से मिलने पहुंचे राज ठाकरे - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान के घर पहुंचे दिग्गज
ईद के मौके पर आमिर खान के घर भी फिल्म और राजनीति जगत के दिग्गज पहुंचे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे भी आमिर के घर पहुंचे और बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed