फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Eid Ul Fitr 2026: MNS chief Raj Thackeray Visit to Aamir Khan home On Eid video Goes Viral

ईद पर आमिर खान के घर पहुंचे राज ठाकरे, मेहमानों को विदा करने नंगे पैर बाहर तक चले आए मिस्टर परफेक्शनिस्ट

Sat, 21 Mar 2026 04:55 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 21 Mar 2026 04:55 PM IST
सार

Eid Ul Fitr 2026: आज शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर भी फिल्म और राजनीति जगत के कई दिग्गज ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे।

विज्ञापन
Eid Ul Fitr 2026: MNS chief Raj Thackeray Visit to Aamir Khan home On Eid video Goes Viral
ईद पर आमिर खान से मिलने पहुंचे राज ठाकरे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज 21 मार्च को ईद मनाई जा रही है। इस त्योहार पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर खूब रौनक देखी गई है। कई फिल्मी हस्तियां उनके आवास पर पहुंचीं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे भी आमिर के घर पहुंचे। ईद की बधाई देने के बाद राज ठाकरे जब अपने घर लौटे तो उन्हें विदा करने आमिर खान नंगे पैर ही अपने घर से निकल आए। 

विज्ञापन

राज ठाकरे को विदा करने नंगे पैर चले आए आमिर
आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एमएनएस चीफ राज ठाकरे आमिर खान को गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं। राज ठाकरे जब कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए तो आमिर ने पैपराजी को पोज दिए। वे सफेद कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे नंगे पैर हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

सपरिवार पहुंचे राज ठाकरे
ईद के अवसर पर राज ठाकरे अपने परिवार के साथ आमिर खान के घर पहुंचे। राज ठाकरे की पत्नी भी नजर आईं। राज ठाकरे सफेद कुर्ता पाजामा में नजर आए। इस वायरल वीडियो पर आमिर खान के फैंस भी उन्हें ईद की बधाई दे रहे हैं।

क्या ‘कभी खुशी कभी गम’ का बन रहा है सीक्वल? अब खुद करण जौहर ने बताई सच्चाई; ‘तख्त’ को लेकर कही ये बात

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

आमिर खान का वर्क फ्रंट
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते वर्ष फिल्म 'सितारे जमीन पर' में देखा गया था। वहीं, इस साल वे 'हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस' में नजर आए। दोनों ही फिल्में आमिर खान के प्रोडक्शन की हैं। आमिर अब 'लाहौर 1947' को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल की इस फिल्म का निर्माण आमिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed