फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Eid scenes in Bollywood movie Khushi Kabhie Gham to Saawariya and tees mar khan

Eid Scene in Films: 'बजरंगी भाईजान' से लेकर 'कभी खुशी कभी गम' तक इन फिल्मों में दिखी ईद की रौनक, आप भी देखें

Sat, 08 Mar 2025 06:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 08 Mar 2025 06:43 PM IST
सार

Eid Scene in Films: रमजान के दिन चल रहे हैं। जल्द ही ईद आने वाली है। इस मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें ईद का त्योहार दिखाया गया है।

विज्ञापन
Eid scenes in Bollywood movie Khushi Kabhie Gham to Saawariya and tees mar khan
फिल्मों में ईद का त्योहार - फोटो : फोटो- अमर उजाला

विस्तार

हाल के सालों में सलमान खान की कई फिल्में ईद पर रिलीज हुई हैं। इस साल ईद के मौके पर सलमान खान की 'सिकंदर' फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है। कई फिल्मों में ईद के सीन दिखाए हैं। कई फिल्मों के गाने भी ईद पर बने हैं। आज हम उन फिल्मों की बात करेंगे जिनमें ईद के सीन दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Eid scenes in Bollywood movie Khushi Kabhie Gham to Saawariya and tees mar khan
बजरंगी भाईजान - फोटो : फोटो- यूट्यूब
बजरंगी भाईजान
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान और करीना कपूर ने अहम किरदार अदा किया था। फिल्म में पवन (सलमान खान) एक पाकिस्तानी बच्ची को उसके मां बाप से मिलाता है। जिस दिन पवन बच्ची को उसके मां बाप से मिलाता है उस दिन ईद का त्योहार होता है। फिल्म में हिंदू-मुस्लिम बाईचारा दिखाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Tumbbad 2: 100 करोड़ रुपये के भारी बजट में बन रही 'तुम्बाड 2', सोहम शाह की फिल्म की शूटिंग पर भी आया अपडेट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Eid scenes in Bollywood movie Khushi Kabhie Gham to Saawariya and tees mar khan
बाजीराव मस्तानी - फोटो : फोटो- यूट्यूब
बाजीराव मस्तानी
बाजीराव मस्तानी फिल्म भी साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अहम किरदार में हैं। फिल्म में एक मुस्लिम महिला को हिंदू पुरुष से प्यार हो जाता है। इसमें भी ईद का त्योहार दिखाया गया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: सलमान की फिल्म 'सिकंदर' के रीमेक की अफवाहों पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- असली है कहानी
विज्ञापन

Eid scenes in Bollywood movie Khushi Kabhie Gham to Saawariya and tees mar khan
तीस मार खान - फोटो : फोटो- यूट्यूब
तीस मार खान
यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ अहम किरदार में थे। फिल्म का गाना 'वल्लाह रे वल्लाह' ईद के मौके पर गाया है। फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल अदा किया था।

Eid scenes in Bollywood movie Khushi Kabhie Gham to Saawariya and tees mar khan
सांवरिया - फोटो : फोटो- यूट्यूब
सांवरिया
'सांवरिया' फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर कपूर, सोनम कपूर और सलमान खान ने अहम रोल निभाया है। फिल्म में एक लड़की ईद के मौके पर अपने प्यार के आने का इंतजार करती है। फिल्म में 'यूं शबनमी' गाना भी ईद पर बना है।

Eid scenes in Bollywood movie Khushi Kabhie Gham to Saawariya and tees mar khan
कभी खुशी कभी गम - फोटो : फोटो- यूट्यूब
कभी खुशी कभी गम
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में परिवारिक कहानी दिखाई गई है। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, करीना कपूर, काजोल और ऋतिक रोशन ने अहम किरदार अदा किया है। फिल्म में ईद का त्योहार दिखाया गया है। फिल्म में पूरा परिवार ईद का त्योहार मनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed