Dwayne Johnson: पेट डॉग की मौत पर भावुक हुए ‘द रॉक’, पोस्ट करते हुए कहा- इस नुकसान से हैरान हूं
Dwayne Johnson: हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने अपने पेट डॉग की मौत के बाद एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ अपने पेट डॉग के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन के पेट डॉग ‘हॉब्स’ की मौत हो गई है। मंगलवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह दुखद खबर साझा की है। अभिनेता ने अपने प्यारे पेट डॉग के साथ कई तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक और लंबा नोट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनका पेट डॉग रात में शांति के साथ ही ये दुनिया छोड़कर चला गया।
ड्वेन जॉनसन ने लिखा भावुक नोट
अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आरआईपी हॉब्स। मैं इस हानि से स्तब्ध हूं, लेकिन हम उसके द्वारा अपने परिवार को दिए गए प्यार के लिए आभारी हैं। हमें राहत है कि उसे लंबे समय तक तकलीफ नहीं हुई, क्योंकि वह चुपचाप और बहादुरी के साथ चला गया। अभिनेता ने आगे लिखा, “हाल ही में बहुत कुछ ऐसा हुआ है जिसके बारे में बात करना बहुत बड़ी बात है। अकेला, अकेला, सुना है कि यह सब एक जैसा है।”
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Rabya Kulsoom: विज्ञापनों का प्रचार क्रिकेटर्स से कराने पर पाकिस्तानी अभिनेत्री नाराज, बोलीं- एक्टर्स का काम..
अपना फेवरेट सॉन्ग किया डेडिकेट
अभिनेता ने पोस्ट में आगे लिखा, “मेरे पसंदीदा गीतों में से एक यहां के लिए ठीक लगा, क्योंकि मुझे आश्चर्य है कि उसकी नई दुनिया में क्या चल रहा है, क्योंकि मुझे पता है कि मेरी दुनिया में यह कैसा है। पता नहीं आत्माएं कैसे काम करती हैं, लेकिन कभी-कभी वापस आती हैं और मिलने आती हैं फिर से हंस सकें।”
यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: रणवीर ने पुलिस के सामने मानी गलती, कहा- 'समय रैना से दोस्ती है और उनके लिए ही शो में गया'
ड्वेन जॉनसन का वर्क फ्रंट
ड्वेन जॉनसन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘रेड वन’ में देखा गया था। जेक कासदान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जे.के. सिमंस ने सांता क्लॉज की भूमिका निभाई, बोनी हंट ने मिसेज क्लॉज की, क्रिस्टोफर हिवजू ने क्रैम्पस की, कीरन शिपका ने ग्रीला द क्रिसमस विच की और लूसी लियू ने जो की भूमिका निभाई है।