Rabya Kulsoom: विज्ञापनों का प्रचार क्रिकेटर्स से कराने पर पाकिस्तानी अभिनेत्री नाराज, बोलीं- एक्टर्स का काम..
Pakistani Actor Rabya Kulsoom: हाल के दिनों में तमाम ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट के विज्ञापन फिल्मी सितारों की बजाय खेल सितारों से करा रहे हैं। उन्हें ब्रांड एंबेसडर बना रहे हैं। इस पर पाकिस्तानी अभिनेत्री रबिया कुलसुम ने विरोध जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक वक्त था, जब ब्यूटी से लेकर फिटनेस और फूड प्रोडक्ट तक, तमाम ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट के प्रचार के लिए फिल्मी सितारों पर भरोसा जताते थे। मगर, हाल के दिनों में फिजा कुछ बदली है। ब्रांड्स का भरोसा खेल जगत की हस्तियों पर ज्यााद बढ़ा है। इस पर हाल ही में पाकिस्तानी अदाकारा रबिया कुलसुम ने विरोध जताया है। उन्होंने ब्रांड्स से ऐसा न करने की अपील की है।
ब्रांड्स से की गुजारिश
हाल ही में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारतीय टीम से हार गई। इस मैच की चर्चा अब तक सोशल मीडिया पर चल रही है। इस बीच पाकिस्तानी अभिनेत्री रबिया का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुआ है। इसमें वे क्रिकेटर्स को ब्रांड के प्रमोशन कराने की जिम्मेदारी देने पर विरोध कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह मुद्दा उठाया है।
बोलीं- 'एक्टर्स का काम एक्टर्स को करने दें प्लीज'
रबिया ने पाकिस्तानी टीम की हार पर निराशा जताई है। इसके अलावा उन्होंने ब्रांड के चेहरे के रूप में क्रिकेटरों को लेने वाले ब्रांड्स की कड़ी निंदा की है। हाल ही में, रबिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें ब्रांड्स से गुजारिश की है कि वे क्रिकेटरों को अपने ब्रांड फेस के रूप में इस्तेमाल करना बंद करें। उन्होंने लिखा है, ''एक्टर्स का काम एक्टर्स को करने दें प्लीज। लेकिन, अगर एक्टर्स का काम क्रिकेटर्स से कराना है तो फिर एक्टर्स को टीम में डालें'।
यह खबर भी पढ़ें:
Jasmine Bhasin: 'तुम्हारे होने से दुनिया खूबसूरत है', बॉयफ्रेंड अली के जन्मदिन पर जैस्मीन ने लिखा प्यारा नोट
कई सीरियल्स में कर चुकी हैं काम
राबिया कुलसुम के करियर की बात करें तो उन्होंने कई पाकिस्तानी सीरियल्स में काम किया है। उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने 2017 में अपनी अभिनय पारी शुरू की। वे हारा दिल, मुझे प्यार हुआ था, मन्नत मुराद, तेरा वादा, और कई अन्य चर्चित शो में नजर आ चुकी हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Allahbadia: रणवीर ने पुलिस के सामने मानी गलती, कहा- 'समय रैना से दोस्ती है और उनके लिए ही शो में गया'