फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   During the recent screening of Laapataa Ladies at the Supreme Court Aamir Khan discussed his future plans

Aamir Khan: अधिक से अधिक फिल्में बनाना चाहते हैं आमिर खान, देना चाहते हैं युवा प्रतिभाओं को मौका

Sat, 10 Aug 2024 10:07 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 10 Aug 2024 10:07 AM IST
सार

आमिर खान अपने शानदार अभिनय क्षमता और बेहतरीन कहानियों के चुनाव को लेकर जाने जाते हैं। हाल में ही अभिनेता ने फिल्मी दुनिया में अपने भविष्य को लेकर बात की है और कहा है कि वह युवा कलाकारों के लिए मंच बनना चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
During the recent screening of Laapataa Ladies at the Supreme Court Aamir Khan discussed his future plans
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह बीते कई दशकों से दर्शकों का लगातार मनोरंजन करते आ रहे हैं। उन्हें उनके बेहतरीन और बहुमुखी अभिनय क्षमता की वजह से काफी पसंद किया जाता है। वह आखिरी बार पर्दे पर साल 2022 में फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज का उन्होंने अपनी पत्नी किरण राव के साथ मिल कर निर्माण किया था। अब अभिनेता ने फिल्मों में काम करने को लेकर अपने भविष्य की प्लानिंग साझा की हैं। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में लापता लेडीज की स्क्रीनिंग में हुए थे शामिल 
बीते शुक्रवार को आमिर खान और किरण राव अपनी फिल्म लापता लेडीज की सुप्रीम कोर्ट में स्क्रीनिंग के दौरान शामिल हुए थे। इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा जैसी नए और प्रतिभाशाली कलाकार नजर आए थे। इस बीच एएनआई द्वारा एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में आमिर अपने भविष्य को लेकर बातें करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि वह 70 साल की उम्र तक सक्रिय रूप से काम करना चाहते हैं। इसके साथ-साथ वह नई और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देना भी जारी रखेंगे। 
विज्ञापन

Rapper Naezy Birthday: बिग बॉस के घर में अपने शांत स्वभाव से जीता सबका दिल, इतनी संपत्ति के हैं मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कलाकारों के मंच बनना चाहते हैं
उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उनके पास अपने करियर को लेकर सोचने के लिए पर्याप्त समय था। उस समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका करियर अब अंतिम चरण में पहुंच रहा है। उन्होंने तीन साल पहले कही अपनी बातों का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने कहा था मेरे पास और 15 साल हैं, 70 साल तक मैं सक्रिय रूप से काम करूंगा, उसके बाद जिंदगी किसने देखी है, इसलिए मैं अब ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनाना चाहता हूं।" अभिनेता ने इस दौरान कहा कि वह सभी फिल्मों में काम नहीं कर पाएंगे, इसलिए वह युवा कलाकारों को नए मौके देना चाहते हैं और उनके लिए एक मंच बनना चाहते हैं।
Box Office Report: उलझ-औरों में कहां दम था की कमाई ने बढ़ाई निर्माताओं की धड़कन, एमसीयू की फिल्म में बाकी दम
ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनाना चाहते हैं आमिर खान
अभिनेता ने उम्मीद जताई कि वह एक साल में अपनी एक फिल्म रिलीज करने की रणनीति का पालन करने में सक्षम होंगे। उन्हें अपने करियर में, जो प्यार और सीख मिली है वो दर्शकों को वापस देना चाहते हैं, इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनाना चाहते हैं। इसके अलावा वह अपने प्रोडक्शन वेंचर्स के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं। वह युवा कलाकारों के लिए एक मंच बनना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं, जो उन्हें पसंद हो और उनके दिल को छू जाए। 
vatar Fire and Ash: 'अवतार 3' के शीर्षक से उठा पर्दा, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार जेम्स कैमरून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed