Meghan Markle: शोक में डूबीं ब्रिटेन के शाही परिवार की छोटी बहू मेगन मार्कल, इस अजीज ने दुनिया को कहा अलविदा
Meghan Markle: ब्रिटेन के शाही परिवार की छोटी बहू व अभिनेत्री मेगन मार्कल शोक में डूबी हैं। उनके बेहद अजीज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। यह अजीज कोई और नहीं, बल्कि उनका पालतू कुत्ता Guy है, जिसकी याद में मेगन ने दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है।
विस्तार
अभिनेत्री और डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल के पालतू कुत्ते Guy ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मेगन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा कर श्रद्धांजलि दी है। ब्रिटेन के शाही घराने की छोटी बहू ने बताया कि Guy उनकी जिंदगी में शादी से लेकर सीरीज की शूटिंग तक के अहम और खुशहाल पलों में शामिल रहा। उसका जाना उनकी जिंदगी में एक खालीपन दे गया है।
इंस्टाग्राम पर साझा कीं यादें
मेगन मार्कल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने डॉग Guy की तस्वीरें और वीडियो शामिल किए हैं। साथ ही एक लंबा नोट लिखा है। लोगों को उनके पालतू कुत्ते की झलक मेगन के आगामी शो में दिखाई देगी, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा।
2015 में कनाडा में लिया था गोद
मेगन ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने साल 2015 में पालतू कुत्ते को कनाडा में एक रेस्क्यू से गोद लिया था। मेगन ने लिखा, 'वह केंटकी में एक किल शेल्टर में था और उसे जीने के लिए कुछ दिन दिए गए थे। मैंने उसे उठाया...और उससे प्यार हो गया। उसे सब 'लिटिल गाइ' कहते थे, क्योंकि वह बहुत छोटा और कमजोर था'। मेगन ने आगे लिखा, 'अगर आपने मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है, तो आपने उसे बहुत बार मेरे साथ तस्वीरों और वीडियो में देखा होगा। वह सूट्स में मेरे साथ था। मेरी जब सगाई हुई और फिर शादी में भी साथ था। मैं मां बनी तो इस खुशी के पल में भी वह साथ रहा। तमाम खुशनुमा पल उसने हमारे साथ साझा किए'।
यह खबर भी पढ़ें:
Guneet Monga: ‘एनिमल’ से अपनी फिल्म ‘किल’ की तुलना पर फिर बोलीं प्रोड्यूसर गुनीत, वॉयलेंस को लेकर नजरिया बताया
नेटफ्लिक्स पर होगा नए शो का प्रीमियर
मेगन ने आगे लिखा, 'मेरे यूके जाने से कुछ समय पहले ही उसका भयानक एक्सीडेंट हुआ। इस वजह से कई महीनों तक सर्जरी करानी पड़ी और वह क्लिनिक से बाहर नहीं जा सका। डॉक्टरों ने कहा कि वह फिर कभी नहीं चल पाएगा, लेकिन डॉ. नोएल फिट्जपैट्रिक ने कहा कि वह चल सकता है। सभी डॉक्टरों ने उसका बहुत ख्याल रखा और प्यार दिया, मैं इसके लिए उनकी शुक्रगुजार हूं। आप सभी गाइ को मेरी नई सीरीज में देख सकेंगे'। मेगन ने लिखा है, 'बिना किसी शर्त इतना प्यार करने और हमारी जिंदगी में खुशियां देने के लिए शुक्रिया Guy'। बता दें कि मेगन का शो 'विद लव, मेघन' का प्रीमियर 15 जनवरी, 2025 से नेटफ्लिक्स पर होगा।
यह खबर भी पढ़ें:
Aashiqui 3: तृप्ति डिमरी हो गईं 'आशिकी 3' से बाहर? अब कार्तिक आर्यन के साथ दिखेगा किस अभिनेत्री का रोमांस