दृश्यम 3 एक्स रिव्यू: छा गए अजय देवगन, जयदीप अहलावत की एंट्री ने किया धमाका; फिल्म देखकर क्या बोले दर्शक?
Drishyam 3 Movie X Review: फिल्म 'दृश्यम 3' आज 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में लग गई है। अजय देवगन की यह मूवी देख दर्शकों ने कैसी प्रतिक्रिया दी है? जानिए
विस्तार
अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज शुक्रवार को आखिर यह सिनेमाघरों में सज गई है। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों को लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त कैसी लगी है? सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। जानते हैं...
फिल्म देखकर दर्शकों ने क्या कहा?
फिल्म 'दृश्यम 3' देखने के बाद दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। तीसरी किस्त का जादू चल पड़ा है। 'दृश्यम 3' में जयदीप अहलावत की एंट्री ने और भी माहौल जमा दिया है। अजय देवगन और जयदीप के अलावा फिल्म की कहानी को भी दर्शकों ने मास्टपीस बताया है। साथ ही स्क्रीनप्ले और निर्देशन को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
#Drishyam3
— AV7 (@AvighnaBanerjee) October 2, 2026
Ajay Devgn is too good when it comes to intense roles.
Jaideep Ahlawat is the perfect second lead.
The screenplay is razor-sharp.
The writing is masterful.
The direction is great.
This was the perfect way to conclude the series.
What a ride!
⭐️⭐️⭐️⭐️½ (4.5/5)
फर्स्ट हाफ ने जमाया रंग
फर्स्ट हाफ देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी उत्साहपूर्ण और सकारात्मक है।
1st half is very good🔥#DrishyamTheConclusion
— ajay devgn fan (@BantiMe34075180) October 2, 2026
#drishyam3 #drishyamtheconclusion 1st half is mind blogging.
— Radhe Krishna (@A_k_k_k_k) October 2, 2026
Waiting for 2nd half
हर वर्ग में देखा जा रहा क्रेज
फिल्म देखने के लिए क्रेज सिर्फ युवाओं में ही नहीं, बल्कि उम्रदराज लोगों में भी काफी उत्साह है। एक यूजर ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'पहला शो देखने के लिए कई वरिष्ठ नागरिक भी आए हैं, जिन्हें देखकर खुशी हुई'।
Now seated for #Drishyam3
— Ravi🇮🇳 (@Ravi7DC) October 2, 2026
Glad to see many senior citizens for the very first show. pic.twitter.com/T4SlYH97Kh
फर्स्ट हाफ में सीटी ताली और फिर जबर्दस्त क्लाइमैक्स
दर्शकों को इस फिल्म का क्लाइमैक्स काफी पसंद आया है। इसके अलावा इंटरवल से पहले का शो भी कम जबर्दस्त नहीं। एक यूजर ने लिखा है कि इस दौरान पूरे समय सिनेमाघर में सीटी और तालियां बजती रही हैं। एक यूजर ने इसे 'धुरंधर फिल्म' कहा है। कुछ इस फिल्म की धांसू ओपनिंग को लेकर कयास लगा रहे हैं।
Drishyam The Conclusion dhurandhar 🔥🔥
— The Kishan Kumar Sharma (Computer Instructor) (@kishank65408845) October 2, 2026
🌟🌟🌟🌟 From my side ।
Amazing movie , gon and watch this weekend।#drishyamtheconclusion @ajaydevgn is super pic.twitter.com/Vs3y9kVSwb