{"_id":"662a41b68dd39940b90d1f57","slug":"do-aur-do-pyaar-star-pratik-gandhi-talks-about-his-struggle-said-without-family-support-it-is-not-easy-to-work-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratik Gandhi: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए प्रतीक, बोले- पापा कहते थे कि तू एक्टिंग के लिए बना है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pratik Gandhi: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए प्रतीक, बोले- पापा कहते थे कि तू एक्टिंग के लिए बना है
Thu, 25 Apr 2024 05:13 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:13 PM IST
सार
प्रतीक गांधी काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले प्रतीक एक इंजीनियर की नौकरी करते थे।
विज्ञापन
प्रतीक गांधी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता प्रतीक गांधी की फिल्म 'दो और दो प्यार' पिछले दिनों रिलीज हुई। दर्शकों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। प्रतीक गांधी इस फिल्म में अभिनेत्री विद्या बालन के साथ स्क्रीन साझा करते दिखे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता अपने पुराने दिनों को याद करते नजर आए।
नौकरी छोड़ अभिनय की दुनिया में रखा कदम
प्रतीक गांधी काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले प्रतीक एक इंजीनियर की नौकरी करते थे। प्रतीक कहते हैं, 'जिन दिनों मैंने यह तय किया कि अब मैं एक्टिंग करूंगा उन्हीं दिनों मुझे कंपनी की तरफ से विदेश जाने का ऑफर मिला था। मैं समझ नहीं पा रहा था कि आखिर करूं तो क्या करूं'।
बॉलीवुड फिल्मों में इन साउथ सितारों ने कैमियो कर मचाया धमाल
विज्ञापन
पापा को भरोसा था
प्रतीक अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं साल 2004 में मुंबई चला आया था। उन दिनों मैं जॉब करता था और बचे हुए समय में थिएटर में जाकर रिहर्सल भी करता था। मेरे पापा को लगता था कि मुझे नौकरी छोड़कर एक्टिंग में पूरा ध्यान देना चाहिए। वे मुझे प्रोत्साहित करते रहते थे और कई बार कहते भी थे कि तू एक्टिंग के लिए बना है। सच कहूं तो आज मैं जो भी हूं परिवार की वजह से हूं'।
Salman Khan Firing Case: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले के आरोपियों को राहत नहीं, 29 अप्रैल तक हिरासत बढ़ी
मां को फिक्र रहती थी मेरी
प्रतीक गांधी आने वाले दिनों में हंसल मेहता के शो 'गांधी' में अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस शो में वे अपनी पत्नी के संग स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। प्रतीक अपने शो के लिए काफी उत्साहित हैं। प्रतीक कहते हैं, 'आज मैं अपने सपने को जी रहा हूं और यह मुमकिन सिर्फ मेरे परिवार की वजह से हुआ है। अगर आपका परिवार आपके साथ है तो आप कोई भी जंग जीत सकते हैं'।