फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   court extended police custody till April 29 of two men arrested in firing outside Salman Khan residence

Salman Khan Firing Case: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले के आरोपियों को राहत नहीं, 29 अप्रैल तक हिरासत बढ़ी

Thu, 25 Apr 2024 05:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 Apr 2024 05:03 PM IST
सार

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। आज दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
court extended police custody till April 29 of two men arrested in firing outside Salman Khan residence
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी चार दिनों के लिए बढ़ा दी है। अब दोनों आरोपी- विक्की गुप्ता और सागर पाल, 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। दोनों आरोपियों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। 

विज्ञापन


चार दिन बढ़ी हिरासत
सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को पिछली रिमांड खत्म होने के बाद आज अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को अब 29 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों की चार दिनों की कस्टडी की मांग की थी। पुलिस ने गोलीबारी के पीछे का मकसद का पता लगाने के लिए आरोपियों की कस्टडी के लिए मांग की थी।
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: संजय लीला भंसाली के संग मस्ती करती दिखीं सोना, बोलीं- शुक्रिया मुझे 'फरीदन' बनाने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के वकील ने दी यह दलील
मामले में आरोपियों की तरफ के वकील अमित मिश्रा ने दलील दी कि उनके क्लाइंट की आगे की हिरासत की अब जरूरत नहीं है, क्योंकि गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए गए। दोनों जांच में सहयोग कर रहे थे। हालांकि दोनों पक्षों को सुनने के बाद अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एलएस पधेन ने विक्की और सागर की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
Mrunal Thakur: प्रियंका चोपड़ा के बाद अब मृणाल ठाकुर भी कराएंगी एग फ्रीज! अभिनेत्री ने रिलेशनशिप पर भी की बात

तापी नदी से बरामद कीं पिस्तौल
विक्की गुप्ता और सागर पाल ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को कथित तौर पर गोलीबारी की। इसके बाद दोनों फरार हो गए। 16 अप्रैल को दोनों आरोपियों को गुजरात के कच्छ के एक गांव से पकड़ा गया। इसके बाद मुंबई की क्राइम ब्रांच ने एक सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी में इस्तेमाल दोनों पिस्तौल तापी नदी से बरामद कीं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने तीन बार कपड़े बदले थे। मुंबई में फायर करके भागते समय पहले बांद्रा में, फिर संताक्रूज और उसके बाद सूरत में कपड़े बदले थे। उन्होंने अपना हुलिया भी बदलने की कोशिश की, जिससे पहचान में न आएं।
Lara Dutta: जब ट्रोलर्स कहते हैं- अरे बूढ़ी हो गई..अरे मोटी हो गई, तो ऐसे निपटती हैं लारा दत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed