{"_id":"6663e7c8c76b0dd86509076c","slug":"disney-plus-release-for-the-first-time-in-forever-the-making-of-world-of-frozen-documentary-know-more-about-th-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"World of Frozen: वर्ल्ड ऑफ फ्रोजन को बनाने में लगे थे सात साल, अब दर्शक जान पाएंगे इसके बनने की कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
World of Frozen: वर्ल्ड ऑफ फ्रोजन को बनाने में लगे थे सात साल, अब दर्शक जान पाएंगे इसके बनने की कहानी
Sat, 08 Jun 2024 10:46 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:46 AM IST
सार
डिज्नी + की ओर से 'फॉर द फर्स्ट टाइम इन फॉरएवर: द मेकिंग ऑफ वर्ल्ड ऑफ फ्रोजन' नाम से एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री जारी कर दी गई है, जिसे डिज्नी + पर देखा जा सकता है। इससे दर्शक दुनिया के पहले फ्रोजन थीम वाले लैंड के बनने की कहानी को जान पाएंगे।
विज्ञापन
'फॉर द फर्स्ट टाइम इन फॉरएवर: द मेकिंग ऑफ वर्ल्ड ऑफ फ्रोजन'
- फोटो : यूट्यूब @Disney Plus HK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिज्नी की ओर से दर्शकों को एक कमाल का तोहफा दिया गया है। दरअसल, दर्शक हॉन्ग कॉन्ग में बनाए गए दुनिया के पहले फ्रोजन थीम वाले लैंड के बनने की कहानी को जान पाएंगे। इसे पिछले साल डिज्नीलैंड में पेश किया गया था। इसके लिए डिज्नी + की ओर से 'फॉर द फर्स्ट टाइम इन फॉरएवर: द मेकिंग ऑफ वर्ल्ड ऑफ फ्रोजन' नाम से एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री जारी कर दी गई है, जिसे डिज्नी + पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का घर, रणबीर कपूर की पड़ोसी बनीं 'एनिमल' की 'भाभी 2'
विज्ञापन
रचनात्मक प्रक्रिया से जुड़े सवालों का मिलेगा जवाब
फ्रोजन लैंड की मेंकिग से दर्शकों को इसके बनने की प्रकिया को जानने का मौका मिलेगा। दर्शक जान पाएंगे कि आखिर इसका डिजाइन कैसे तैयार किया गया। साथ ही इसकी रचनात्मक प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब भी मिलेंगे। डिज्नी के कलाकार बताएंगे कि किंगडम ऑफ एरेन्डेल को बनाने के लिए क्या-क्या करना पड़ा था।
विज्ञापन
Box Office Collection: शुक्रवार को भी नहीं दिखी बॉक्स ऑफिस पर रौनक, टिकट खिड़की पर ऐसा रहा फिल्मों का प्रदर्शन
बनाने में लगे सात साल
मालूम हो कि वर्ल्ड ऑफ फ्रोजन को 20 नवंबर, 2024 को हांगकांग स्थित डिज्नीलैंड में खोला गया था। इसे बनाने में सात साल का समय लगा। जाहिर है इसके लिए बहुत पसीना बहाया गया है। 'फॉर द फर्स्ट टाइम इन फॉरएवर: द मेकिंग ऑफ वर्ल्ड ऑफ फ्रोजन' के जरिए सात साल की मेहनत को 16 मिनट की एक छोटी सी डॉक्यूमेंट्री में जानने और समझने का मौका मिलेगा। बता दें कि वर्ल्ड ऑफ फ्रोजन एक कमाल की जगह है। इसमें लोगों के आकर्षण की कई चीजें मौजूद हैं। लोग यहां रोलर कोस्टर के साथ-साथ खरीददारी और खाने-पीने का भी आनंद ले सकते हैं।
Durgesh Kumar: अगले दो साल तक व्यस्त हैं 'पंचायत' के बनकारस, लेकिन काम को लेकर अभी भी है एक मलाल