{"_id":"6663cf2e64f434a27e0a898d","slug":"panchayat-fame-actor-durgesh-kumar-aka-bankaras-is-busy-for-the-next-two-years-but-struggling-to-get-good-role-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durgesh Kumar: अगले दो साल तक व्यस्त हैं 'पंचायत' के बनकारस, लेकिन काम को लेकर अभी भी है एक मलाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Durgesh Kumar: अगले दो साल तक व्यस्त हैं 'पंचायत' के बनकारस, लेकिन काम को लेकर अभी भी है एक मलाल
Sat, 08 Jun 2024 08:55 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 08:55 AM IST
सार
दुर्गेश कुमार के पास इतना काम है कि वो अगले दो साल तक के लिए व्यस्त हैं। वो आने वाले दिनों में सैफ अली खान, शत्रुघ्न सिन्हा, मुकेश तिवारी और आशुतोष राणा समेत कई कलाकारों के साथ काम करते हुए नजर आएंगे, लेकिन एक चीज की तलाश अभी भी बाकी है।
विज्ञापन
दुर्गेश कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @durgesh.kumar.81
विस्तार
टीवीएफ की हिट वेब सीरीज 'पंचायत' का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। पिछले दोनों सीजन की तरह ही लोग नए सीजन को भी खूब पसंद कर रहे हैं। नए सीजन में कुछ नए किरदार भी देखने को मिले हैं, लेकिन एक पुराने किरदार ने इस बार भी धमाल मचा दिया है। हम बात कर रहे हैं बनकारस के किरदार की, जिसे दुर्गेश कुमार ने निभाया है। अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वाले दुर्गेश के लिए अभी भी बड़े काम की तलाश खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन
Bollywood Couples: फिल्मी सेट पर गढ़ी गई इन सितारों की असल प्रेम कहानी, फिर शादी कर प्यार को दिया मुकाम
विज्ञापन
कमर्शियल फिल्मों में करना चाहते हैं काम
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक ताजा साक्षात्कार में दुर्गेश कुमार ने अपने करियर को लेकर बात की। दुर्गेश ने कहा कि अभी भी उनके पास किसी अच्छे किरदार का ऑफर नहीं आ रहा है। उनसे अच्छी भूमिका के लिए संपर्क नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। काम का ऑफर मिल तो रहा है, लेकिन स्वतंत्र फिल्मों का। दुर्गेश बड़ी कमर्शियल फिल्मों में काम करना चाहते हैं, जिसका मौका नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Dimple Kapadia: 'सागर' जैसी आंखों वाली डिंपल का आज भी बरकरार है जलवा, टॉप टेन फिल्मों में 'रुदाली' भी शामिल
इन फिल्मों में आएंगे नजर
दुर्गेश ने बताया कि उनके पास इतना काम है कि वो अगले दो साल तक के लिए व्यस्त हैं। वो आने वाले दिनों में सैफ अली खान, शत्रुघ्न सिन्हा, मुकेश तिवारी और आशुतोष राणा समेत कई कलाकारों के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। दुर्गेश जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वो कॉमेडी करते दिखाई देंगे। हालांकि, इसमें भी उनके एक या दो सीन ही देखने को मिलेंगे। उनकी झोली में 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' भी है। बता दें कि दुर्गेश कुमार 'पंचायत' सीरीज के अलावा 'लापता लेडीज' और 'भक्षक' फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, दोनों ही फिल्मों में उनका छोटा-सा रोल था।