फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Todd Phillips statement on next joker franchise films has raised audience eyebrows

Joker: टॉड फिलिप्स के बयान ने चढ़ाई दर्शकों के माथे पर त्योरी, क्या इसी साल खत्म होगा 'जोकर' फ्रेंचाइजी का सफर

Wed, 21 Aug 2024 12:00 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 12:00 PM IST
सार

'जोकर' और 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के निर्देशक टॉड फिलिप्स इस फ्रेंचाइजी की आने वाली फिल्मों को लेकर आश्वस्त नहीं लग रहे हैं। उनका ताजा बयान इसी बात की ओर इशारा कर रहा है।
 

विज्ञापन
Director Todd Phillips statement on next joker franchise films has raised audience eyebrows
जोकर: फोली ए ड्यूक्स - फोटो : इंस्टाग्राम @toddphillips

विस्तार

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'जोकर' के सीक्वल 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।  यह फिल्म 4 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जोकर के किरदार को पसंद करने वाले लोगों को उम्मीद है कि इसका तीसरा भाग भी देखने को मिलेगा, लेकिन फिल्म के निर्देशक टॉड फिलिप्स का ताजा बयान कुछ ओर ही इशारा कर रहा है।

विज्ञापन


Ramayana: नितेश तिवारी ने भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर को क्यों चुना? मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा
विज्ञापन


जोकर के किरदार से आगे बढ़ना चाहते हैं टॉड फिलिप्स 
निर्देशक टॉड फिलिप्स ने 'जोकर' फ्रेंचाइजी पर वैराइटी से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि हम जो हम कहना चाहते थे, वो कह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का निर्देशन किया और इसकी कहानी भी लिखी, लेकिन वो जोकर के किरदार से आगे बढ़ना चाहते हैं। फिलिप्स के इस बयान के बाद से इस फ्रेंचाइजी के प्रशंसक हैरान हैं। वे 'जोकर 3' भी देखना चाहते हैं, लेकिन अब इसे लेकर चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishab Shetty: 'बॉलीवुड भारत को गलत तरीके से दिखाता है', अपने इस बयान को लेकर विवादों में घिरे ऋषभ शेट्टी

लेकिन बन भी सकती है बात
वैसे दर्शक एक पुरानी घटना के आधार पर राहत की सांस भी ले सकते हैं। दरअसल, टॉड फिलिप्स 'जोकर' के दूसरे भाग को लेकर भी ज्यादा आश्वस्त नहीं थे। उनका इरादा एक ही फिल्म बनाने का था। वो तो पहले भाग के दौरान ही कह चुके थे कि 'जोकर' का किरदार निभाने वाले वॉकिन फीनिक्स पर ही निर्भर करता है कि क्या वो इस रोल को फिर से करना चाहते हैं। अब जैसा कि सभी जानते हैं कि 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के रुप में फिल्म का दूसरा भाग रिलीज होने जा रहा है। ऐसे में, अगर ये फिल्म अच्छी चली और फीनिक्स भी तैयार रहे तो 'जोकर 3' पर बात बन सकती है।

Arbaaz Khan: अरबाज खान ने खोले परिवार के राज, बताया- पिता की दूसरी शादी पर कैसी थी मां सलमा की प्रतिक्रिया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed