Rajiv Rai: 'वह उनका अपना निजी मामला था', 'मोहरा' के सेट पर अक्षय-रवीना के अफेयर की अफवाहों पर बोले राजीव राय
Rajiv Rai Interview: फिल्म 'मोहरा' के दौरान अक्षय कुमार और रवीना टंडन के कथित अफेयर के खूब चर्चे हुए। हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक राजीव राय ने उस दौर में दोनों सितारों की डेटिंग से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
90 के दशक में 'त्रिदेव', 'विश्वात्मा', 'मोहरा' और 'गुप्त' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक राजीव राय करीब 20 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। वे एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘जोरा’ बनाने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अमर उजाला डिजिटल से अपनी आने वाली फिल्म ‘जोरा’ पर बात की। इस दौरान उन्होंने और भी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। निर्देशक ने फिल्म 'मोहरा' के दौरान अचानक उड़ीं अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर की अफवाहों पर भी खुलकर बात की।
'इसमें कुछ भी गलत नहीं है'
राजीव राय ने कहा, 'जहां तक अक्षय और रवीना की बात है तो उस वक्त दोनों सिंगल थे। अगर कोई बैचलर है और किसी के साथ रिश्ता बनाना चाहता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हो सकता है, वह यह देखना चाहता हो कि क्या यह रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है या नहीं। अक्षय अच्छे दिखने वाले हैं, मेहनती हैं और उस दौर में उनके बारे में काफी बातें होती थीं, लेकिन मेरे सेट पर मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा जो उन अफवाहों की पुष्टि करता हो'।
'सेट पर सौ से ज्यादा लोग मौजूद होते हैं'
निर्देशक ने आगे कहा, 'मैंने कभी महसूस नहीं किया कि सेट पर उनके बीच कुछ खास चल रहा है। हम सब पूरी तरह अपने काम में लगे हुए थे और मेरी पूरी नजर शूटिंग और परफॉर्मेंस पर रहती थी। अगर कोई किसी के साथ लंच कर रहा है या दो लोग साथ खड़े होकर बात कर रहे हैं तो उसमें कुछ असामान्य नहीं होता। अगर कोई पर्सनल रिश्ता हो भी तो वह दो लोगों के बीच की बात होती है। फिल्म के सेट पर सौ से ज्यादा लोग मौजूद होते हैं और किसी की निजी जिंदगी वहां खुले में नहीं जी जाती'।
Rajiv Rai: ‘हॉस्पिटल में उनकी बॉडी देखी’, दिव्या भारती को लॉन्च करने वाले निर्देशक ने याद किया दर्द भरा किस्सा
तो वह उनका अपना निजी मामला था
राजवी राय ने कहा, 'मैं हमेशा इन चीजों से दूर रहता हूं। मेरा फोकस सिर्फ और सिर्फ फिल्म पर रहता है। 'मोहरा' की शूटिंग के दौरान माहौल काफी प्रोफेशनल था। अक्षय और रवीना दोनों ही अपने रोल को लेकर बहुत गंभीर थे। कोई ऐसा क्षण नहीं था, जहां लगा हो कि उनकी निजी जिंदगी शूट के रास्ते में आ रही है। कई बार बाहर के लोगों से कहानियां सुनीं। बातें फैलती हैं और फिर वही गॉसिप बन जाती है। लेकिन मैंने कभी कोई ऐसा दृश्य नहीं देखा या अनुभव नहीं किया, जिससे यह लगे कि सेट पर कुछ चल रहा है। अगर उनका कोई निजी रिश्ता था भी, तो वह उनका अपना निजी मामला था। उसका हमारी फिल्म या सेट के माहौल से कोई लेना-देना नहीं था'।