फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   director bejoy nambiar film dange por releases second heartwarming love song Yeh Pal Hain Apne

Dange: प्यार के खूबसूरत पलों से बयां करेगा 'ये पल हैं अपने', फिल्म 'दंगे' का दूसरा गाना हुआ रिलीज

Fri, 23 Feb 2024 08:20 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 23 Feb 2024 08:20 PM IST
सार

मेकर्स ने दर्शकों के उत्साह को दोगुना करने के लिए आज इस फिल्म के दूसरे गाने को भी रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर 'दंगे' का यह गाना खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
director bejoy nambiar film dange por releases second heartwarming love song Yeh Pal Hain Apne
दंगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक बिजॉय नांबियार की फिल्म 'दंगे' रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में, इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया। दर्शकों को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। वहीं, मेकर्स ने दर्शकों के उत्साह को दोगुना करने के लिए आज इस फिल्म के दूसरे गाने को भी रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर 'दंगे' का यह गाना खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


'ये पल हैं अपने' 
फिल्म 'दंगे' के मेकर्स ने आज इस फिल्म के दूसरे गाने को रिलीज किया है। प्यार के खूबसूरत पलों से सजे इस गाने को विश्वदीप ने लिखा है। वहीं, प्रतिभाशाली संगीतकार ध्रुव विश्वनाथ ने 'ये पल हैं अपने' के लिए संगीत तैयार किया है। यह गाना प्यार की खूबसूरती को बयां करता है। 'दंगे' के इस गाने को तमिल भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। इस गाने के तमिल अनुवाद को  विग्नेश श्रीकांत ने लिखा है और कपिल कपिलन ने इसे अपने आवाज से सजाया है।
विज्ञापन

Suhana Khan: पिता शाहरुख के नक्शे कदम पर चलीं सुहाना खान, मुंबई के अलीबाग में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी!

विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांस बयां करता है 
'ये पल हैं अपने' एक रोमांटिक गाना है। आने वाले दिनों में यह गाना प्रेमी जोड़ों का पसंदीदा ट्रैक बनने वाला है। प्यार के अलग-अलग रंगों से सजे इस गाने में हर्षवर्द्धन राणे, एहान भट, निकिता दत्ता और टीजे भानु अपनी अदाकारी का कमाल दिखाते नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में समुंदर और पहाड़ी दृश्यों को काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है। 'ये पल हैं अपने' प्यार के पलों को सहेज कर रख लेने की बात करता है।

दिलकश अंदाज से श्वेता तिवारी ने लूटा फैंस का दिल

फिल्म की कहानी 
निर्देशक बिजॉय नांबियार फिल्म 'दंगे' को हिंदी और तमिल भाषा दोनों भाषा में बना रहे हैं। इस फिल्म में  हर्षवर्द्धन राणे, एहान भट, निकिता दत्ता और टीजे भानुबनी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'दंगे' की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। जो जिंदगी के एक खास मोड़ पर एक दूसरे के खिलाफ नजर आते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'दंगे' बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed