फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan has invested in a property in Alibaug near Mumbai

Suhana Khan: पिता शाहरुख के नक्शे कदम पर चलीं सुहाना खान, मुंबई के अलीबाग में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी!

Fri, 23 Feb 2024 07:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 23 Feb 2024 07:19 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें शाहरुख खान की बेटी और यंग एक्ट्रेस सुहाना खान ने हाल ही में मुंबई के पास अलीबाग में एक बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। खबरों की मानें तो अभिनेत्री ने थाल गांव में 9.5 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan has invested in a property in Alibaug near Mumbai
शाहरुख खान और सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में जोया अख्तर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। रिलीज के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर खूब प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। सुहाना के सोशल मीडिया हैंडल पर बहुत बड़ा फैन बेस है। हाल ही में यह खबर आई है कि अभिनेत्री ने अलीबाग में एक प्रॉपर्टी खरीदी है।
विज्ञापन


सुहाना खान ने खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें शाहरुख खान की बेटी और यंग एक्ट्रेस सुहाना खान ने हाल ही में मुंबई के पास अलीबाग में एक बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। खबरों की मानें तो अभिनेत्री ने थाल गांव में 9.5 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है। उन्होंने इसके लिए 57 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। दस्तावेजों के मुताबिक अलीबाग के रायगढ़ स्थित थाल गांव में पार्सल का आकार 78,361 वर्ग फुट है। रिपोर्ट्स की मानें तो लेनदेन का पंजीकरण 13 फरवरी, 2024 को हुआ था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फैंस ने दी बधाई
गौरतलब है कि सुहाना फिल्मों के अलावा निवेश के क्षेत्र में भी आगे आई हैं। बता दें कि सुहाना से पहले अलीबाग के इस इलाके में उनके पिता शाहरुख खान की भी प्रॉपर्टी है। फैंस का मानना है कि एक बेटी होने के नाते इस काम से सुहाना ने अपने पिता को गर्व महसूस कराया है। सोशल मीडिया पर फैंस सुहाना को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बधाई हो सुहाना। पिता के नक्शेकदम पर चल रही हैं आप।' दूसरे यूजर ने लिखा,' सुहाना ने अपनी फिल्म की फीस से प्रॉपर्टी खरीद ली है।' एक और यूजर ने लिखा, 'शाहरुख ने बेटी को सही सीख दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म से किया डेब्यू
सुहाना खान ने हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया। फिल्म में बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य भी थे।

Sikandar Kher: पहचान बनाने के लिए सिकंदर ने नहीं लिया माता-पिता के नाम का सहारा, मां की इस सीख का किया खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed