Avneet Kaur: अवनीत कौर को जब निर्देशक ने सेट पर ही दे दी थी गाली, एक्ट्रेस ने बताया बचपन का किस्सा
Avneet Kaur Childhood Story: अवनीत कौर ने अपने बचपन का एक किस्सा याद करते हुए बताया कि एक निर्देशक उनके साथ बहुत गलत तरीके से पेश आया था। उन्होंने वह वाकिया भी बताया जब उन्हें किसी ने गलत तरीके से छुआ था।
विस्तार
निर्देशक ने अवनीत को गाली दी
अपनी जिंदगी के कड़वे तजुर्बे को याद करते हुए अवनीत ने बताया कि उन्हें भारी शब्दों वाला पेज दिया गया था। जब वह इसे नहीं पढ़ पाईं तो निर्देशक अपना आपा खो बैठे। हाल ही में अवनीत कौर ने एक इंटरव्यू में बिना नाम लिए बताया कि 'निर्देशक ने मुझे भारी शब्दों वाला एक पेज दिया। मुझे इसे पढ़ना था। मैं बहुत डरी हुई थी क्योंकि मैं सिर्फ 11 या 12 साल की थी। मैं 2 से 3 बार हकलाई। इसलिए निर्देशक मुझपे जोर से चीखा। उसने कहा कि मैं कभी कुछ नहीं कर पाऊंगी। मैं इस इंडस्ट्री में कभी तरक्की नहीं कर पाउंगी। यहां तक कि उसने मुझे गाली भी दी।'
Ektaa Kapoor: एकता कपूर ने फैंस पर फोड़ा कई फिल्मों के फ्लॉप होने का ठीकरा, बोलीं- दर्शक ही जिम्मेदार हैं...
अवनीत ने बताया कि वह इसके बाद बहुत मजबूर महसूस कर रही थीं क्योंकि उनके मां-बाप उन्हें सेट पर नहीं जाने दे रहे थे। अवनीत ने बताया 'मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं क्योंकि मेरे माता-पिता मुझे सेट पर नहीं जाने दे रहे थे। मैं अपने माता-पिता के पास गई और उन्हें पूरी बात बताई, एक अभिनेत्री बनने का मेरा आत्मविश्वास टूट गया।'
‘बेताब’ से लेकर ‘गदर 2’ तक, सनी देओल की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई
अवनीत ने बताया कि बॉलीवुड में उनके शुरूआती साल बहुत अजीब रहे हैं, वह बहुत बेचैन और असुरक्षित महसूस कर रही थीं। अभिनेत्री ने कहा कि रिहर्सल के दौरान अनुचित तरीके से छूए जाने से लेकर छोटी उम्र में कठोर आलोचना का सामना करने तक, इन घटनाओं ने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा।
अवनीत को गलत तरह से छुआ गया
अवनीत ने बताया 'एक बार डांस रिहर्सल करते वक्त किसी ने मुझे इधर-उधर छुआ। उस वक्त मैंने अपनी मां को इसके बारे में बताया। उन्होंने मुझे अच्छे और बुरे टच के बारे में बताया। तब से मैं इस तरह की चीजों के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।' अवनीत के काम के बारे में बात करें तो वह कई फिल्मों और टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। जल्द ही वह 'लव इन वियतनाम' और टॉप क्रूज की हॉलीवुड फिल्म 'मिशन: इंपॉसिबल' में नजर आएंगी।