{"_id":"6aa3f4ccdbd4c52fa900c06c","slug":"dipika-kakar-weight-loss-amid-cancer-treatment-husband-shoaib-ibrahim-share-updates-2026-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपिका कक्कड़: कैंसर ट्रीटमेंट के बीच टीवी अभिनेत्री ने कैसे घटाया वजन? पति शोएब इब्राहिम ने दिया अपडेट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
दीपिका कक्कड़: कैंसर ट्रीटमेंट के बीच टीवी अभिनेत्री ने कैसे घटाया वजन? पति शोएब इब्राहिम ने दिया अपडेट
Fri, 11 Sep 2026 08:16 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:16 PM IST
सार
Deepika Kakkar and Shoaib Ibrahim: टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, वह कैंसर के इलाज से गुजर रही हैं और इसी बीच उनके वजन में काफी बदलाव देखने को मिला है। फैंस उनकी सेहत को लेकर लगातार चिंतित रहते हैं और ऐसे में अब बहुत से लोग आखिर यह जानना चाहते हैं कि दीपिका ने इतना वजन कैसे कम किया?
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाल ही में दीपिका के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने दीपिका की सेहत और वजन घटने को लेकर अपडेट दिया। बता दें कि दीपिका और शोएब यूट्यूब पर अपने व्लॉग शेयर करते रहते हैं और यहीं वह फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट भी देते रहते हैं। लेटेस्ट व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की एक झलक दिखाई, जिसमें देखा गया कि उनका वजन काफी कम हो गया है।
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
व्लॉग में क्या बोले शोएब ?
- व्लॉग में शोएब ने कहा, 'उन्होंने काफी वजन कम किया है, जैसे पहले हुआ करता था। ट्रीटमेंट, डाइट वगैरह से उनका वजन कम हुआ।'
- इसी व्लॉग में दीपिका शोएब के साथ जिम में वर्कआउट करते हुए भी दिखाई देती हैं।
- दीपिका ने व्लॉग में कहा, 'काफी समय हो गया है। 4-5 साल बाद मैंने वजन कम किया है।'
- दीपिका पहले भी खान-पान में बदलाव और पैदल चलने से अपनी लाइफस्टाइल को धीरे-धीरे बेहतर बनाने के बारे में बात कर चुकी हैं।
- अभिनेत्री ने इस बात पर भी जोर दिया है कि उन्होंने यह सब सही सलाह के साथ किया।
- दीपिका ने लोगों को खासकर उन्हें जिन्हें सेहत से जुड़ी परेशानियां हैं, उन्हें किसी और की डाइट या रूटीन को आंख बंद करके फॉलो न करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ms.dipika
फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। जब से दीपिका की बीमारी की खबर सामने आई है, तभी से ही उनके फैंस लगातार अभिनेत्री के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। जब से दीपिका की बीमारी की खबर सामने आई है, तभी से ही उनके फैंस लगातार अभिनेत्री के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।