फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosnjh dedicates his Chandigarh concert show to world chess champion Gukesh also talks about Pushpa 2

Diljit Dosnjh: दिलजीत ने चेस चैंपियन गुकेश को समर्पित किया चंडीगढ़ कॉन्सर्ट, पुष्पा 2 के इस डायलॉग पर ली चुटकी

Sun, 15 Dec 2024 11:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Dec 2024 11:18 AM IST
सार

Diljit Dosnjh Chandigarh Concert: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ इन दिनों दिल-लुमिनाटी टूर को लेकर चर्चा में हैं। कल शनिवार 14 दिसंबर को उन्होंने चंडीगढ़ में कॉन्सर्ट किया। इस दौरान वे 'पुष्पा 2' का जिक्र करते नजर आए।

विज्ञापन
Diljit Dosnjh dedicates his Chandigarh concert show to world chess champion Gukesh also talks about Pushpa 2
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकप्रिय गायक दिलजीत दोसांझ दिल-लुमिनाटी टूर पर हैं। वे अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं, जहां उन्हें सुनने वालों की अपार भीड़ उमड़ रही है। अपने कॉन्सर्ट शो में दिलजीत अपनी गायिकी से तो समां बाध ही रहे हैं, साथ ही वे कई मजाकिया बातों से भी फैंस का मनोरंजन करते दिखते हैं। हाल ही में वे चंडीगढ़ कॉन्सर्ट के दौरान फिल्म 'पुष्पा 2' का डॉयलॉग अपने अंदाज में बोलते दिखे। गायक ने अपना यह कॉन्सर्ट इंटरनेशनल चेस फेडरेशन वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश को समर्पित किया है।

विज्ञापन

Nirvaan Khan B'day: बुआ ने दी पार्टी और ताऊ सलमान ने बढ़ाई रौनक, ठाठ-बाठ से मना सोहेल खान के लाडले का जन्मदिन

विज्ञापन

Diljit Dosnjh dedicates his Chandigarh concert show to world chess champion Gukesh also talks about Pushpa 2
डी गुकेश - फोटो : PTI

गुकेश की तारीफ में कही ये बात
शनिवार को चंडीगढ़ में अपने कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने कहा कि वे अपना यह शो गुकेश को डेडिकेट करना चाहते हैं, जिन्होंने सबसे युवा शतरंज का विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया है। इस दौरान वे गुकेश की तारीफ करते दिखे। दिलजीत ने शो के दौरान कहा, 'आज का शो विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश को समर्पित है। क्या आप जानते हैं कि यह उन्हें क्यों समर्पित है? क्योंकि आप जीवन में जो भी सोचते हैं, वह बनते हैं। उन्होंने पहले से ही विश्व चैंपियन बनने के बारे में सोचा और बन गए। दिक्कतें तो आती हैं, मैं भी रोज समस्याओं से दो-चार होता हूं, लेकिन जो चुनौतियों का सामना करना जानता है, वह मंजिल तक पहुंच जाता है'।

विज्ञापन

बोले- जीजा झुक जाएगा?
दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट में गुकेश के बाद अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2' का जिक्र किया और फिल्म का एक चर्चित संवाद बोलते दिखे। इस दौरान सिंगर ने बताया कि उन्होंने अभी 'पुष्पा 2' देखी नहीं है, लेकिन पहला पार्ट देख रखा है। एक्टर ने कहा कि अभी तक उन्होंने सिर्फ पुष्पा का पहला भाग देखा है और फिल्म उन्हें पसंद आई। आगे कहा, 'फिल्म का एक डायलॉग है, 'झुकेगा नहीं साला'। फिर इस डायलॉग को अपने अंदाज में बोलते हुए कहा, 'झुकेगा नहीं साला.....अच्छा ये साला नहीं झुकेगा तो जीजा झुक जाएगा'? उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal)

विज्ञापन

पुष्पा 2 की धुआंधार कमाई जारी
दिलजीत के इस वीडियो पर यूजर के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पुष्पा से ज्यादा यह डायलॉग कमाई करेगा। 'पुष्पा' का फैन था, अब इस डायलॉग का फैन हो गया। बात करें फिल्म 'पुष्पा 2' की तो सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। रिलीज के दस दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह 824.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
Anees Bazmee Party: अनीस ने सिनेमाई सफर के 45 साल पूरे होने का मनाया जश्न, भूल भुलैया 3 की स्टारकास्ट भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed