Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan dashing entry with Tight Security at nephew Nirvaan Birthday party Sohail Khan son

Nirvaan Khan B'day Bash: भतीजे निर्वाण के जन्मदिन पर कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे सलमान खान, पैपराजी को दिए पोज

Sun, 15 Dec 2024 10:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Dec 2024 10:05 AM IST
सार

Sohail Khan son Nirvaan Khan B'day Bash: हाल ही में सोहेल खान के बेटे निर्वान खान के जन्मदिन की पार्टी रखी गई। पार्टी का आयोजन निर्वान की बुआ अर्पिता खान ने अपने नए रेस्तरां में किया, जहां सलमान खान धांसू अंदाज में नजर आए।

विज्ञापन
Salman Khan dashing entry with Tight Security at nephew Nirvaan Birthday party Sohail Khan son
सलमान खान, अर्पिता खान, निर्वान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

खान परिवार का आयोजन हो और सलमान खान अपने खास अंदाज से रौनक न बढ़ाएं ऐसा कैसे हो सकता है भला? बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। मौका रहा सोहेल खान के बेटे निर्वान के जन्मदिन का। निर्वान के जन्मदिन पर बुआ अर्पिता खान ने पार्टी दी। उन्होंने अपने नए रेस्तरां में पार्टी रखी। इसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। साथ ही सलमान खान भी रंग जमाते नजर आए।

विज्ञापन

Pushpa 2 Collection Day 10: हिंदी पट्टी में 'पुष्पा 2' की धाक, 'जवान' और 'स्त्री 2' को धूल चटाने को तैयार

विज्ञापन
Trending Videos

Salman Khan dashing entry with Tight Security at nephew Nirvaan Birthday party Sohail Khan son
सलमान खान - फोटो : साभार-इंस्टाग्राम-@pallav_paliwal

सलमान ने धांसू अंदाज में की एंट्री
सलमान खान ने भतीजे निर्वान की बर्थडे पार्टी में चार चांद लगा दिए। भारी-भरकम सुरक्षा के साथ भाईजान जन्मदिन के आयोजन में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और काफी शानदार अंदाज में फोटोज क्लिक कराए। ब्लू जींस और ब्लैक शर्ट में वे डैशिंग लुक में नजर आए। अभिनेता की एंट्री का एक वीडियो फोटोग्राफर pallav_paliwal के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

विज्ञापन

Salman Khan dashing entry with Tight Security at nephew Nirvaan Birthday party Sohail Khan son
अर्पिता खान-निर्वान - फोटो : इंस्टाग्राम

सोहेल और सीमा सजदेह के बेटे हैं निर्वान
निर्वान खान, सोहेल खान और सीमा सजदेह के बेटे हैं। सोहेल खान और सीमा का तलाक हो चुका है। निर्वाण 24 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों का मेला जुड़ा। निर्वाण ने अपनी बर्थडे पार्टी में अपनी छोटी बुआ अर्पिता के साथ एंट्री की। बुआ-भतीजे ने साथ में फोटोज क्लिक कराए।  
Barry Jenkins Exclusive: भारत का सबसे बड़ा सितारा मेरी फिल्म की डबिंग कर रहा है, ये सोचना ही कितना रोमांचक है

विज्ञापन

सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'सिकंदर' है, जो अगले साल रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2025 में ईद के मौके पर दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है। इसके अलावा भाईजान वरुण धवन की 'बेबी जॉन' में भी नजर आएंगे। वे इसमें कैमियो भूमिका अदा करेंगे।
Sa Re Ga Ma Pa Concert: सारेगामापा कॉन्सर्ट में शामिल हुए जमाई नंबर 1 और जाने अनजाने के सितारे, झूमते आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed