फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh Wembley Stadium crowded more than taylor swift music concert

दिलजीत दोसांझ: सिंगर ने जीता विदेशियों का दिल, वेम्बली स्टेडियम में तोड़ा टेलर स्विफ्ट का यह रिकॉर्ड

Mon, 14 Sep 2026 01:34 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Sep 2026 01:34 PM IST
सार

 Diljit Dosanjh Music Concert:  सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में इंग्लैंड में अपना शो किया। इस शो के बाद सिंगर ने ग्लोबल स्टेज में अपने कदम जमा लिए हैं। जानें क्या है कारण?

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Wembley Stadium crowded more than taylor swift music concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने 12 सितंबर को इग्लैंड स्थित वेम्बली स्टेडियम अपना शो किया। कहा जा रहा है कि इस शो में लगभग 92,000 फैंस शामिल हुए थे। इसके बाद दिलजीत ने सिंगर एड शीरन और टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट्स को भी पीछे छोड़ दिया है। जानें कैसा रहा शो? 

विज्ञापन


क्या खास था दिलजीत के शो में? 

  • दिलजीत दोसांझ बहुत तेजी से ग्लोबल स्टार बनने की रेस में आगे बढ़ रहे हैं। 
  • पंजाबी गायक ने 12 सितंबर को लंदन के खचाखच भरे वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म किया। 
  • इस शो में अनुमानित  92,000 हजार फैंस शामिल हुए थे। 
  • इस शो के बाद दिलजीत की तुलना टेलर स्विफ्ट, एड शीरन और माइकल जैक्सन जैसे स्टार्स से की जा रही है।

Diljit Dosanjh Wembley Stadium crowded more than taylor swift music concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

लंदन में एकल सिंगर के रूप में पहले भारतीय
वेम्बली स्टेडियम इंग्लैंड के लंदन में स्थित है। इस स्टेडियम में ज्यादातर ग्लोबल स्टार्स परफॉर्म करते हैं। मगर दिलजीत दौसांझ ऐसे पहले भारतीय हैं जो इस स्टेडियम में प्रस्तुति दे रहे हैं। हालांकि 92000 फैंस की उपस्थिति के साथ भी वह सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड नहीं बना पाये। यह रिकॉर्ड सिंगर अडेल ने 2017 में बनाया था। उस कॉन्सर्ट में 98,000 फैंस मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Diljit Dosanjh Wembley Stadium crowded more than taylor swift music concert
दिलजीत दोसांझ, टेलर स्विफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

2024 में टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट से तुलना
सिंगर टेलर स्विफ्ट ने 2024 में एराज टूर का वेम्बली स्टेडियम में प्रदर्शन हुआ था। यह दुनियाभर के सबसे बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट में से एक था। 20 से 23 जून 2024 तक चलने वाले इस शो में हर दिन 92,000 लोगों की भीड़ आई थी। इस शो में कई मशहूर हस्तियां भी पहुंचीं थीं। बात करें दर्शकों की मौजूदगी की तो दिलजीत के शो में 3000 ज्यादा फैंस ने शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed