फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   diljit dosanjh on kbc 17 punjab da puttar amithabh bachchan.

अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी 17' में आया 'पंजाब दा पुत्तर', दिलजीत दोसांझ ने छुए बिग बी के पैर; वीडियो वायरल

Sat, 25 Oct 2025 11:29 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 25 Oct 2025 11:29 AM IST
सार

Diljit Dosanjh in Amitabh Bachchan Show KBC 17: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अमिताभ बच्चन के गेम शो केबीसी 17 के हालिया एपिसोड में नजर आएंगे। मेकर्स ने शो का प्रोमो साझा किया है जिसमें दिलजीत का जेस्चर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
diljit dosanjh on kbc 17 punjab da puttar amithabh bachchan.
दिलजीत और अमिताभ - फोटो : एक्स

विस्तार

टीवी के मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के नए एपिसोड में पंजाबी सिंगर-एक्टर और बॉलीवुड में भी खुद की पहचान बना चुके दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने अब एक प्रोमो साझा किया है जिसमें बिग बी दिलजीत को मंच पर आमंत्रित कर रहे हैं। इस दौरान दिलजीत के एक जेस्चर ने भी फैंस का दिल जीत लिया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन


दिलजीत दोसांझ ने बिग बी के छुए पैर 
दिलजीत दोसांझ ने शो में एंटर करते ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पैर छुए। बिग बी ने इसके बाद दिलजीत को गले लगाया और दोनों एक दूसरे को मिलकर काफी खुश नजर आए। खास बात ये थी कि अमिताभ ने दिलजीत को पंजाब का पुत्तर कहते हुए बुलाया और दिलजीत भी पंजाब का गाना गाते-गाते मंच पर आए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @sonytvofficial




यह खबर भी पढ़ें: 19 के शाहरुख का 14 साल की गौरी पर आया दिल, फिर बेलने पड़े पापड़; शादी के लिए यूं किया था प्रपोज

दिलजीत की फैंस ने की तारीफ 
इसके बाद दिलजीत ने बताया कि यह पंजाब के लिए है। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके इस व्यवहार की जमकर सराहना की। कुछ ने लिखा, 'यह वो क्रॉसओवर एपिसोड है जिसकी हमें जरूरत थी' तो कुछ ने कहा, 'दिलजीत ने पंजाबी पहचान को ग्लोबल स्तर पर गर्व से प्रस्तुत किया।'

आगामी प्रोजेक्ट्स और व्यस्त शेड्यूल
केबीसी 17 पर अपनी मौजूदगी के बीच दिलजीत दोसांझ अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए एल्बम का सिंगल 'कुफर' रिलीज किया है। इसके अलावा वह फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल और वरुण धवन के साथ नजर आने वाले हैं। दिलजीत का अंतरराष्ट्रीय दौरा भी जारी है। उन्होंने कुआलालंपुर और हांगकांग में शो किए हैं, वहीं दिसंबर में उनका आखिरी कार्यक्रम बैंकॉक में होगा।

इस दिन टेलिकास्ट होगा एपिसोड 
इस एपिसोड की टेलिकास्टिंग 31 अक्टूबर, 2025 को की जाएगी। इस दौरान दिलजीत औक बिग बी के बीच कई मजेदार बातें और खुलासे भी होने वाले हैं। अमिताभ के लिए प्रति दिलजीत अपनी दीवानगी को भी जाहिर करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed