Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh Mumbai Concert Faces MNS Opposition Party Seeks Ban On Events At Mahalaxmi Racecourse

दिलजीत दोसांझ मुंबई कॉन्सर्ट: मनसे ने की इवेंट पर बैन की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी; यहां समझें पूरा मामला

Fri, 27 Nov 2026 01:00 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Fri, 27 Nov 2026 01:00 PM IST
सार

  • Diljit Dosanjh Mumbai Concert: दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। 
  • MNS के एक नेता ने मुंबई पुलिस को चिट्ठी लिखकर कॉन्सर्ट और अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है। 
  • जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Mumbai Concert Faces MNS Opposition Party Seeks Ban On Events At Mahalaxmi Racecourse
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाला है। इससे पहले MNS की ओर से पुलिस को एक पत्र लिखा गया है। इसमें महालक्ष्मी रेसकोर्स और NSCI डोम में होने वाले म्यूजिकल कॉन्सर्ट को लेकर चिंता जताई गई है।
विज्ञापन


कॉन्सर्ट में ड्रग्स के इस्तेमाल का किया जिक्र
मनसे के विभाग अध्यक्ष दिनेश ज्ञानेश्वर पुंडे ने ताड़देव पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसे कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। मनसे की ओर से 27 नवंबर को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि महालक्ष्मी रेसकोर्स और एनएससीआई डोम में लगातार म्यूजिकल कॉन्सर्ट आयोजित होते रहते हैं।
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों के दौरान ड्रग्स की बिक्री और सेवन खुलेआम होने का आरोप है। इससे युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ रहा है और कई युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। पत्र में 22 नवंबर को हुए एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए बताया गया है कि उस दौरान ड्रग्स सेवन के मामले में 12-13 लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई की खबरें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में पिछले साल इसी जगह ड्रग्स सेवन के कारण एक युवक की मौत की घटना का भी हवाला दिया गया है। मनसे का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले भी पुलिस से पत्राचार किया गया था और इन जगहों पर ऐसे कार्यक्रमों को अनुमति नहीं देने की मांग की गई थी। इसके बावजूद यहां कॉन्सर्ट आयोजित हो रहे हैं।

Trending Videos

Diljit Dosanjh Mumbai Concert Faces MNS Opposition Party Seeks Ban On Events At Mahalaxmi Racecourse
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानियों का भी किया जिक्र
दिनेश पुंडे ने पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस की ओर से ऐसे कार्यक्रमों को अनुमति और संरक्षण दिए जाने से आयोजकों को प्रोत्साहन मिल रहा है। कॉन्सर्ट समाप्त होने के बाद युवक-युवतियों के अवांछित अवस्था में सड़कों पर घूमने के दृश्य स्थानीय लोगों ने देखे हैं। इसे लेकर अभिभावकों ने भी मनसे शाखा में शिकायत की है। 

चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट की वजह से आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। MNS नेता ने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और महालक्ष्मी रेसकोर्स और NSCI डोम में ऐसे कार्यक्रमों को अनुमति नहीं देने की अपील की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कॉन्सर्ट और ऐसे कार्यक्रमों को बंद नहीं किया गया, तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 'रास्ता रोको आंदोलन' किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- झंडे, बैनर से लेकर मेकअप तक पर बैन: दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले बदले नियम, जानें क्यों लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed