वायरल ट्रेंड: 'साजन साजन' पर बने देसी बैटमैन के छाए वीडियो, अनु मलिक ने जताई खुशी; कहा- 'यकीन करना मुश्किल'
- Anu Malik: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'देसी बैटमैन' के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
- इन वीडियो में हॉलीवुड सुपरहीरो बैटमैन के साथ बॉलीवुड का एक पुराना गाना सुनाई दे रहा है।
- यह गाना अनु मलिक का मशहूर गाना 'साजन साजन तेरी दुल्हन' है।
विस्तार
देसी बैटमैन के वीडियो में छाया 90 के दशक का गाना
दरअसल, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे 'देसी बैटमैन' वीडियो में रॉबर्ट पैटिनसन के बैटमैन वाले किरदार को भारतीय माहौल में दिखाया जा रहा है। इन वीडियो में बैटमैन के अलग-अलग अंदाज के साथ 'साजन साजन' गाने का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों को यह अनोखा कॉम्बिनेशन काफी पसंद आ रहा है। इसके बाद कई दूसरे क्रिएटर्स भी इसी गाने पर अपने सुपरहीरो वीडियो बना रहे हैं।
यह सब देखकर यकीन करना मुश्किल
अनु ने इंस्टाग्राम पर इस गाने की पोस्ट शेयर करते हुए भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, '29 साल पहले मैंने इस खूबसूरत गाने को कंपोज किया था। उस समय यह मेरे दिल का एक छोटा-सा हिस्सा था, जिसे मैंने म्यूजिक के रूप में तैयार किया था। हमने उस दौर में मौजूद साधनों और अपने टैलेंटेड लाइव म्यूजिशियंस के साथ इसे रिकॉर्ड किया था। तब मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर यह गाना किस मुकाम तक पहुंचेगा। आज उसी गाने का रीमिक्स 'बैटमैन रिटर्न्स' में वायरल हो रहा है, जिसे मैंने इतने प्यार से कंपोज किया था। यह सब देखकर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।' इसके अलावा इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने एक बड़ा कैप्शन भी शेयर किया।
देखें पोस्ट-
अनु मलिक का गाना 'साजन साजन तेरी दुल्हन' साल 1999 में आई फिल्म 'आरजू' का है। इस गाने को अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। अब सोशल मीडिया पर इस गाने का रीमिक्स काफी पॉपुलर हो रहा है।
ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ मुंबई कॉन्सर्ट: मनसे ने की इवेंट पर बैन की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी; यहां समझें पूरा मामला
