बचपन से अमिताभ के फैन रहे हैं दिलजीत, शुरुआत में दो हजार रुपए में किया परफॉर्म; पंजाब को लेकर कही यह बात
Diljit Dosanjh In KBC: दिलजीत दोसांझ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हालिया एपिसोड में नजर आए। इस दौरान सिंगर ने बिग बी के साथ काफी बातचीत की। साथ ही अपने बचपन और स्ट्रगल के किस्सों को भी साझा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज एल्बम ‘ऑरा’ और अपने ऑरा टूर को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच सिंगर अमिताभ बच्चन के होस्ट वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए। इस दौरान दिलजीत ने अपने स्ट्रगल और बचपन के दिनों को याद किया। साथ ही उन्होंने बिग बी के कहने पर गाने भी गाकर सुनाए।
पंजाब अभी भी घायल है
कार्यक्रम के दौरान बीते दिनों पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ पर बात करते हुए दिलजीत ने कहा कि इस बार जो हुआ, वह पहली बार नहीं हुआ है। यह तो बार-बार होता रहता है। मैं आपका और चैनल का बहुत आभारी हूं कि आप इस पर बात कर रहे हैं क्योंकि आमतौर पर ऐसे मंचों पर ऐसी बातों पर चर्चा नहीं होती। पंजाब के लोग अक्सर अपनी मदद के लिए आगे आते हैं। क्योंकि कोई एक व्यक्ति अकेले कुछ नहीं कर सकता, जब सब साथ मिलकर काम करेंगे तभी कुछ हासिल हो सकता है। इसलिए सभी ने मिलकर काम किया और योगदान दिया। हम कलाकार होने के नाते, लोगों के साथ मिलकर ही खड़े हो सकते हैं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि पंजाब अभी घायल है, लेकिन यह अपने पैरों पर खड़ा होगा।
विज्ञापन विज्ञापन
बचपन में मामा के यहां रहे दिलजीत
शो में अपने बचपन के बारे में बात करते हुए सिंगर-एक्टर ने कहा कि बचपन से मुझे संगीत का शौक था। जब मैं 10-11 साल का था, तो मेरे माता-पिता ने मुझे मेरे मामा के घर भेज दिया। उन्होंने मुझसे पूछे बिना ही भेज दिया। मुझे लगा कि वो मुझसे सलाह लेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। एक रिश्तेदार ने पिताजी से कहा भी मुझसे पूछने के लिए लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। मुझे बहुत बुरा लगता था। उस ज़माने में फोन तो होते ही नहीं थे, तो मैं उनसे 3-4 महीने बाद मिलता था।
बिग बी और धर्मेंद्र की फिल्में देखते थे दिलजीत
दिलजीत बचपन में अमिताभ बच्चन के फैन रहे हैं। एक्टर ने बच्चन साहब को बताया कि सर उस समय मैं आपकी फिल्में देखा करता था। हालांकि, दिलजीत को अमिताभ की 'सौदागर' फिल्म पसंद नहीं आई, क्योंकि इसमें उन्होंने एक्शन नहीं किया। जब आपकी या धर्मेंद्र साहब की फिल्में आती थीं, तो मैं बहुत खुश होता था क्योंकि उनमें मारधाड़ और एक्शन होता था। मुझे वो बहुत पसंद था। लेकिन जब राजेश खन्ना साहब की फिल्में आती थीं, तो वो बहुत उदास होती थीं और मुझे भी बहुत दुख होता था। उस समय मुझे एक्टिंग का असली मतलब ही नहीं पता था। हमारे लिए तो सिर्फ मारधाड़ और एक्शन ही काफी थे।
यह खबर भी पढ़ेंः करूर भगदड़ मामले में थलापति के समर्थन में उतरे अभिनेता अजित कुमार; बोले- ‘वो अकेले जिम्मेदार नहीं, फैंस भी...’
पहली पहली एल्बम के बाद जन्मदिन की पार्टी में किया परफॉर्म
अपने सिंगिंग करियर के शुरुआती वक्त को याद करते हुए दिलजीत ने बताया कि पहला एल्बम रिलीज होने के बाद मैंने एक जन्मदिन की पार्टी में परफॉर्म किया था। उसके बाद पैसे आने लगे। मेरे पिताजी की तनख्वाह महीने की दूसरी या तीसरी तारीख तक खत्म हो जाती थी। तो लगा कि इस काम से अच्छी कमाई हो रही है। उसके बाद जो भी हमारे ऑफिस आया, हमने उसे कभी खाली हाथ नहीं जाने दिया। चाहे शादी हो, जन्मदिन हो या कोई भी फंक्शन, हमने परफॉर्म किया। हमने 2,000 रुपये में परफॉर्म करना शुरू किया और कई वेडिंग शो किए।