फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajith Kumar Reacts On Karur Rally Stampede Says Only Vijay Is Not Responsible For It

करूर भगदड़ मामले में थलापति के समर्थन में उतरे अभिनेता अजित कुमार; बोले- ‘वो अकेले जिम्मेदार नहीं, फैंस भी...’

Sat, 01 Nov 2025 11:29 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 01 Nov 2025 11:29 AM IST
सार

Ajith Kumar On Karur Stampede: करूर में विजय की रैली में हुई भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी। अब अभिनेता अजित कुमार ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होने किसे बताया जिम्मेदार?

विज्ञापन
Ajith Kumar Reacts On Karur Rally Stampede Says Only Vijay Is Not Responsible For It
अजित कुमार और विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अजित कुमार अभिनय के साथ-साथ अपनी रेसिंग को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। अब अभिनेता ने तमिलनाडु में थलापति विजय की करूर राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ के बारे में खुलकर बात की है। इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद विजय लोगों के निशाने पर आ गए थे। अब अजित ने इसको लेकर बात की और बताया कि अकेले विजय ही इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

विज्ञापन

हमें ध्यान रखना चाहिए
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए अजित ने करूर भगदड़ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि एक समाज के रूप में हम अपने समर्थक दिखाने के लिए भीड़ इकट्ठा करने के लिए जुनूनी हो गए हैं। यह सब खत्म होना चाहिए। विजय की करूर रैली में हुई दुखद भगदड़ के बारे में अभिनेता ने कहा कि उनके प्रशंसकों की वजह से उनकी जिंदगी अच्छी है। लेकिन प्यार और ध्यान पर नजर रखी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कैसे प्रशंसक जश्न के नाम पर पटाखे फोड़ते हैं और स्क्रीन फाड़ते हैं, यह सब खत्म होना चाहिए।

विज्ञापन

सिर्फ विजय ही जिम्मेदार नहीं
अजित ने आगे कहा कि मैं किसी को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं कर रहा, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि इस भगदड़ की वजह से आज तमिलनाडु में बहुत कुछ हो रहा है। इसके लिए सिर्फ विजय जिम्मेदार नहीं हैं, हम सब जिम्मेदार हैं। मुझे लगता है कि मीडिया की भी इसमें भूमिका है। आज मुझे लगता है कि हम एक ऐसा समाज बन गए हैं, जो भीड़ इकट्ठा करने और अपनी भीड़ दिखाने के लिए जुनूनी हो गया है। यह सब खत्म होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसक अपने-अपने तरीके से करते हैं प्यार का इजहार
साउथ सुपरस्टार ने आगे कहा कि प्रशंसक अपने प्यार का इजहार कुछ खास तरीकों से कर सकते हैं। जैसे क्रिकेट मैच देखने जाने वाली भीड़ होती है, लेकिन आपको वहां ये सब होता हुआ नहीं दिखता। ये सिर्फ सिनेमाघरों में ही क्यों हो रहा है? ये सिर्फ मशहूर हस्तियों और फिल्मी हस्तियों के साथ ही क्यों हो रहा है? इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री, दुनिया भर में बुरी नजर से देखने को मिलती है। मेरा मतलब है कि हॉलीवुड के कलाकार भी या हम ऐसा नहीं चाहते। हम वो प्यार चाहते हैं और इसके लिए हम कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।


यह खबर भी पढ़ेंः ‘हैप्पी बर्थडे मेरे लप्पड़झंडीस’, विशाल जेठवा ने ईशान खट्टर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

27 सितंबर को हुई थी भगदड़
करूर में बीते 27 सितंबर को विजय की रैली के दौरान भगदड़ हो गई थी। इसमें महिलाओं और बच्चों समेत 41 लोग मारे गए और 60 से ज्यादा घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed