फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh brings retro vibes to Border 2 shoot with Shah Rukh Khans popular track

Diljit Dosanjh: 'बॉर्डर 2' के सेट से सामने आया दिलजीत दोसांझ का वीडियो, शाहरुख खान के गाने पर झूमे

Thu, 10 Jul 2025 04:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Jul 2025 04:43 PM IST
सार

Diljit Dosanjh Viral Video: गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की टीम ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह झूमते गाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh brings retro vibes to Border 2 shoot with Shah Rukh Khans popular track
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी गायक और अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडयो शेयर किया है, जिसमें वह झूम रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान का एक गाना 'मेरे महबूब मेरे सनम' बज रहा है। वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal)


वीडियो में क्या है?
दिलजीत दोसांझ 'बॉर्डर 2' के सेट पर काफी खुश दिखे। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जो पहले उनकी टीम के पेज से शेयर किया गया था। वीडियो में उन्होंने झूमते और कारों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म 'डुप्लीकेट' का गाना 'मेरे महबूब मेरे सनम' गाना बज रहा है।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है 'बहुत अच्छा स्टाइल है।' एक यूजर ने लिखा है 'पा जी आप ग्रेट हो।'

Diljit Dosanjh brings retro vibes to Border 2 shoot with Shah Rukh Khans popular track
सिंगर दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

पहले भी शेयर कर चुके वीडियो
'उड़ता पंजाब' के अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' के सेट से अक्सर अपनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। कल भी उन्होंने सेट से एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह वरुण धवन, आहान शेट्टी और निर्देशक अनुराग सिंह के साथ मजे कर रहे थे। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था 'दूसरा दिन भाई।'

यह खबर भी पढ़ें: Battle of Galwan: प्रेशर चैंबर में ट्रेनिंग कर रहे सलमान खान, रोल निभाने के लिए छोड़ा जंक फूड और शराब

दिलजीत पर लगा था प्रतिबंध
आपको बता दें कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने दिलजीत दोसांझ के खिलाफ अपने असहयोग निर्देश को अस्थायी रूप से हटा लिया है। इसके बाद उन्हें केवल 'बॉर्डर 2' पर काम जारी रखने की इजाजत मिल गई है। इस कदम के बारे में बताते हुए, एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने कहा कि टी-सीरीज ने एक औपचारिक अनुरोध किया था। इसमें बताया गया कि फिल्म के बड़े हिस्से को पहले ही फिल्माया जा चुका है। ऐसे में अब कलाकारों को बदलने से अभिनेताओं की जोड़ी में खलल पड़ेगी। इससे फिल्म को बनाने का काम बहुत मुश्किल हो जाएगा।

हानिया आमिर के साथ काम करने पर विवाद
दिलजीत को 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed