फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dilip Kumar Bandra Pali Hill bungalow turned luxurious apartment sea view triplex sold for 172 crore rupee

Dilip Kumar: आलीशान अपार्टमेंट में बदला दिलीप कुमार का पाली हिल बंगला, 172 करोड़ रुपये में बिका कॉम्प्लेक्स

Fri, 26 Jul 2024 12:12 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 26 Jul 2024 12:12 PM IST
सार

दिलीप कुमार के पाली हिल स्थित सी व्यू बंगले का पुनर्विकास चल रहा था और अब आलीशान इमारत में एक ट्रिपलएक्स अपार्टमेंट 172 करोड़ रुपये में बेचा गया है।
 

विज्ञापन
Dilip Kumar Bandra Pali Hill bungalow turned luxurious apartment sea view triplex sold for 172 crore rupee
दिलीप कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम: @sairabanu

विस्तार

दिलीप कुमार के बांद्रा स्थित बंगले में बने ट्रिपलेक्स को 172 करोड़ रुपये में बेचा गया है। यह बंगला 9,527.21 वर्ग फीट में फैला है। इसे ब्लैकरॉक ने बेचा है, जबकि एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने इसे खरीदा है। रियल एस्टेट पोर्टल के अनुसार, यह ट्रिपलेक्स तीन मंजिलों - 9वीं, 10वीं और 11वीं में फैला हुआ है। प्रति वर्ग फीट की दर करीब 1.62 लाख रुपये है। अपार्टमेंट के पंजीकरण के लिए चुकाई गई स्टांप ड्यूटी 9.30 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिलीप कुमार की विरासत का प्रदर्शन
पिछले साल ही दिलीप कुमार के परिवार ने रियल्टी डेवलपर अशर ग्रुप के साथ पाली हिल प्लॉट पर एक आलीशान आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए समझौता किया था, जो पहले दिग्गज अभिनेता के बंगले का स्थान था। आवासीय परियोजना के अलावा, दिलीप कुमार के जीवन और महत्वपूर्ण मील के पत्थरों को समर्पित एक संग्रहालय भी स्थापित किया जाना था। दिलीप कुमार की विरासत को प्रदर्शित करने वाला यह संग्रहालय टावर के भूतल पर स्थित होगा, जिसमें आसान पहुंच के लिए एक अलग प्रवेश द्वार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप कुमार का होगा संग्रहालय
'द लीजेंड' नाम का यह पुनर्विकास प्रोजेक्ट अशर ग्रुप द्वारा किया जा रहा है और इसमें चार और पांच बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट हैं। इसमें दिलीप कुमार को समर्पित 2000 वर्ग फीट का संग्रहालय भी होगा। दरअसल, 2016 में दिलीप कुमार ने अशर ग्रुप के साथ एक विकास समझौता किया, जिसने इस लग्जरी प्रोजेक्ट का रास्ता बनाया। 2023 में डेवलपर ने घोषणा की कि वे इमारत में 15 लग्जरी अपार्टमेंट का निर्माण करेंगे। पहले यह घोषणा की गई थी कि यह परियोजना 2027 तक पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन

बंगले को लेकर था कानूनी विवाद
दिलीप कुमार के पाली हिल बंगले को लेकर कुछ कानूनी विवाद हुए थे। दरअसल, परिवार ने एक रियल एस्टेट फर्म पर कानूनी दस्तावेजों में जालसाजी करने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि उन्होंने संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से ऐसा किया था। हालांकि, 2017 में दिलीप की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने बताया कि उन्हें बंगले की चाबियां वापस मिल गई हैं, जिससे विवाद खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed