फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   dilip-joshi-birthday-struggle-to-success-from-50-rupees-job-to-tv-superstar-jethala

Dilip Joshi: कभी मिलते थे 50 रुपये, फिर ‘जेठालाल’ कैसे बने करोड़ों के मालिक, शाहरुख-सलमान संग कर चुके काम

Mon, 26 May 2025 09:16 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 26 May 2025 09:16 AM IST
सार

Dilip Joshi Birthday: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू के पापा का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी का आज 57वां जन्मदिन है। इस मौके पर आपको बताते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कई किस्सों के बारे में।

विज्ञापन
dilip-joshi-birthday-struggle-to-success-from-50-rupees-job-to-tv-superstar-jethala
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी के सबसे चहेते किरदारों में से एक ‘जेठालाल’ को कौन नहीं जानता। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी आज यानी 26 मई को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने की उनका सफर आसान नहीं रही। कभी 50 रुपए के लिए नाटकों में बैकस्टेज काम करने वाले दिलीप जोशी आज टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं।

विज्ञापन

छोटे रोल से शुरू हुआ बड़ा सफर
दिलीप जोशी का जन्म 26 मई 1968 को गुजरात के पोरबन्दर में हुआ। उन्होंने काफी समय तक थिएटर किया और उसके बाद वो एक्टिंग में आए। उनका एक्टिंग करियर फिल्मों से शुरू हुआ था। उन्होंने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' में रामू का किरदार निभाया था, जिसमें वो एक हाउस हेल्प के रोल में नजर आए थे। 

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘वन 2 का 4’ में भी काम किया। फिल्म में उनका किरदार छोटा जरूर था, लेकिन दिल जीत लेने वाला था। इसके अलावा वो ‘हम आपके हैं कौन’, ‘फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’, ‘खिलाड़ी 420’, ‘दिल है तुम्हारा’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: TMKOC: हालिया विवाद पर दिलीप जोशी ने तोड़ी चुप्पी, पहले भी कई कलाकारों ने छोड़ा सीरियल, जानिए कारण

Trending Videos

dilip-joshi-birthday-struggle-to-success-from-50-rupees-job-to-tv-superstar-jethala
दिलीप जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @maakasamdilipjoshi

दिलीप जोशी ने की ट्रेवल एजेंसी में नौकरी
सफलता की इस चमक के पीछे एक लंबा संघर्ष छिपा है। एक इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने खुलासा किया था कि एक्टिंग में करियर बनाने से पहले वो लगभग एक साल तक बेरोजगार रहे। इस दौरान उन्होंने एक ट्रेवल एजेंसी में को-ओनर के रूप में काम किया था। करीब पांच साल तक उन्होंने वहां काम किया, लेकिन उनका दिल तो एक्टिंग में ही था। जब काम नहीं मिला तो वो किसी भी छोटे-मोटे रोल को करने के लिए तैयार रहते थे।

‘जेठालाल’ से पहले ऑफर हुआ ‘बापू जी’ का रोल
बहुत कम लोग जानते हैं कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिलीप जोशी को पहले ‘चंपकलाल’ यानी बापूजी का किरदार ऑफर हुआ था। लेकिन शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने उन्हें किरदार चुनने की आजादी दी। खुद दिलीप जोशी ने बताया कि उन्होंने सोचा कि वो बापूजी के किरदार में फिट नहीं बैठेंगे, इसलिए उन्होंने ‘जेठालाल’ का रोल निभाने का फैसला किया और आज जेठालाल का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: TMKOC: 'तारक मेहता..' के फैंस ने की शो बंद करने की मांग, प्रोड्यूसर असित मोदी का यह बयान सुन निराश हुए फैंस

dilip-joshi-birthday-struggle-to-success-from-50-rupees-job-to-tv-superstar-jethala
दिलीप जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @maakasamdilipjoshi

18 महीने घर पर बैठे खाली 
शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 में शुरू हुआ था और तब से दिलीप जोशी इस शो के सबसे मजबूत स्तंभ बने हुए हैं। एक दौर ऐसा भी आया था जब वो लगातार 18 महीने तक बेरोजगार रहे। लेकिन इसके बाद उन्हें जो किरदार मिला, उसने उनकी किस्मत बदल दी। आज वो इस शो के हर एपिसोड के लिए करीब 1.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप जोशी की कुल संपत्ति करीब 47 करोड़ रुपये के आसपास है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं और वो मुंबई में एक आलीशान घर के मालिक हैं। लेकिन इन सबके पीछे उनकी मेहनत, संघर्ष और जुनून की कहानी छिपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed